India vs England (IND vs ENG) 1st Test Day 3 : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट ट्रेंट ब्रिज के नॉटिंघम में खेला जा रहा है। नॉटिंघम टेस्ट का तीसरा दिन भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका है। बारिश लगातार इस मुकाबले में खलल डाल रही है। दूसरे दिन जहां सिर्फ 33.4 ओवरों का खेल हुआ था वहीं तीसरे दिन सिर्फ 49.2 ओवर ही फेंके जा सके। भारत की पहली पारी में 95 रनों से पिछड़ने के बाद मेजबान टीम अभी भी 70 रनों से पीछे है।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ली क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के 183 रनों के जवाब में 95 रनों की बढ़त बनाई थी और भारत की पहली पारी 278 रनों पर सिमट गई थी।

भारत के लिए सर्वाधिक केएल राहुल ने 84 रनों की पारी खेली वहीं रवींद्र जडेजा ने भी शानदार ताबड़तोड़ 56 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 2000 रन भी पूरे किए।

दिन की शुरुआत में भारत का स्कोर था 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन और क्रीज पर मौजूद थे ऋषभ पंत और केएल राहुल। दिन का पहला विकेट पंत के रूप में गिरा जो 25 रन बनाकर वापस पविलियन लौट गए। इसके बाद जडेजा और राहुल ने पारी को संभाला।

84 रनों के योग पर केएल राहुल को जेम्स एंडरसन ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाकर वापस पविलियन भेजा। इसके बाद शार्दुल ठाकुर अपना खाता खोले बिना ही एंडरसन का शिकार हो गए।

ठाकुर का विकेट गिरने के बाद आए मोहम्मस शमी ने जडेजा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इसके बाद जडेजा भी ओली रॉबिन्सन की एक गेंद को हवा में ज्यादा ऊंचा खेल गए और स्टुर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा। रॉबिन्स ने इसके बाद एपने चौथे विकेट के रूप में मोहम्मद शमी को वापस पविलियन 13 रनों पर भेज दिया।

आखिरी विकेट के लिए बुमराह ने मोहम्मद सिराज से साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए महत्वपूर्ण 33 रन जोड़े और ताबड़तोड़ बाउंड्रियां भी जड़ी। बुमराह ने 28 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और एक छक्का जड़ा। इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिन्सन ने 5 और जेम्स एंडरसन ने चार विकेट अपने नाम किए।

Live Blog

Highlights

    22:47 (IST)06 Aug 2021
    बारिश के चलते तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म, इंग्लैंड अभी भी 70 रनों से पीछे

    नॉटिंघम टेस्ट का तीसरा दिन भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका है। बारिश लगातार इस मुकाबले में खलल डाल रही है। दूसरे दिन जहां सिर्फ 33.4 ओवरों का खेल हुआ था वहीं तीसरे दिन सिर्फ 49.2 ओवर ही फेंके जा सके। भारत की पहली पारी में 95 रनों से पिछड़ने के बाद मेजबान टीम अभी भी 70 रनों से पीछे है।

    21:43 (IST)06 Aug 2021
    नॉटिंघम में बारिश के चलते रुका खेल, इंग्लैंड 70 रन पीछे

    नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन का तीसरा सेशन जारी था और बारिश ने एक बार फिर से खलल डालते हुए खेल को रोक दिया है। भारत के स्कोर से 95 रनों से पिछड़ने के बाद इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में काफी सधी हुई शुरुआत की है। इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। डोमिनिक सिब्ली और रोरी बर्न्स क्रीज पर मौजूद हैं।

    21:39 (IST)06 Aug 2021
    आखिरी सत्र का खेल जारी, इंग्लैंड अभी भी 70 रन पीछे

    नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन का तीसरा सेशन जारी है। भारत के स्कोर से 95 रनों से पिछड़ने के बाद इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में काफी सधी हुई शुरुआत की है। इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। डोमिनिक सिब्ली और रोरी बर्न्स क्रीज पर मौजूद हैं।

    20:58 (IST)06 Aug 2021
    दूसरे सेशन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 11/0

    नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 278 रनों पर सिमटने के बाद 95 रनों की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड अभी भी इस मुकाबले में 84 रनों से पिछड़ रहा है। आखिरी सत्र में आज तकरीबन 46 ओवर का खेल अभी बाकी है।

    20:37 (IST)06 Aug 2021
    इंग्लैंड की दूसरी पारी का खेल शुरू, मेजबान टीम 95 रन पीछे

    नॉटिंघम टेस्ट में तीसरे दिन मेजबान इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत कर दी है। पहली पारी के स्कोर के आधार पर इंग्लैंड 95 रनों से पिछड़ रही है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 183 रन बनाए थे और जवाब में भारत की टीम 278 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

    20:19 (IST)06 Aug 2021
    भारत की पहली पारी 278 रनों पर सिमटी, 95 रनों की मिली बढ़त

    नॉटिंघम टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 278 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर के आधार पर 95 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की तरफ से सर्वाधिक केएल राहुल ने 84 रन बनाए, उसके बाद रवींद्र जडेजा ने 56 रनों की पारी खेली। अंत में जसप्रीत बुमराह ने उपयोगी 28 रन बनाए और आखिरी विकेट के लिए सिराज के साथ 33 रन जोड़े।

    19:58 (IST)06 Aug 2021
    भारत का 9वां विकेट गिरा, शमी 13 रन बनाकर आउट

    ओली रॉबिन्सन ने भारत की पारी में अपना चौथा विकेट लेते हुए भारत को 9वां झटका दिया है। मोहम्मद शमी 13 रन बनाकर बोल्ड हो गए। भारत की बढ़त इसी के साथ 60 रनों के पार पहुंच गई है। भारत ने 9 विकेट पर 245 रन बना लिए हैं।

    19:34 (IST)06 Aug 2021
    भारत का 8वां विकेट गिरा, जडेजा 56 रन बनाकर आउट

    शानदार बल्लेबाजी के बाद रवींद्र जडेजा ऑली रॉबिन्सन की एक गेंद पर स्टुर्ट ब्रॉड के हाथों कैच आउट होकर वापस पविलियन लौट गए हैं। उन्होंने 56 रनों की शानदार पारी खेली और भारत की बढ़त को 50 रनों तक पहुंचाया। रॉबिन्सन का ये इस पारी का तीसरा विकेट था।

    19:31 (IST)06 Aug 2021
    भारत का 8वां विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा 56 रन बनाकर हुए आउट

    शानदार बल्लेबाजी के बाद रवींद्र जडेजा 56 रन बनाकर वापस पविलियन लौट चुके हैं। जडेजा तेज रन बनाने के प्रयास में रॉबिन्सक की एक गेंद पर हवा में खे बैठे और गेंद ज्यादा ऊंची होने के कारण वे क्लियर नहीं कर पाए और स्टुअर्ट ब्रॉड ने कैच पकड़ लिया। इसी के साथ ये भारत का 8वां विकेट गिरा।

    19:28 (IST)06 Aug 2021
    रवींद्र जडेजा ने पूरा किया अर्द्धशतक, भारत का स्कोर 232/7

    नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने भी केएल राहुल के बाद शानदार अर्द्धशतक जड़ा है। राहुल और शार्दुल का विकेट गिरने के बाद जडेजा ने शमी के साथ कुछ हद तक पारी को संभाल रखा है। इसी के साथ भारत को 49 रनों की बढ़त मिल चुकी है। जडेजा 56 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

    19:07 (IST)06 Aug 2021
    भारत का 7वां विकेट गिरा, शार्दुल ठाकुर बिना खाता खोले आउट

    भारतीय पारी एक बार फिर डगमगा गई है। केएल राहुल के विकेट के बाद जेम्स एंडरसन ने अपने अगले ओवर में शार्दुल ठाकुर को भी वापस पविलियन भेज दिया है। शार्दुल खाता भी नहीं खोल पाए और ये एंडरसन का चौथा विकेट था। इसी के साथ भारत की बढ़त अभी भी 22 रनों पर ही अटकी हुई है। स्कोर है 205/7.

    19:01 (IST)06 Aug 2021
    जेम्स एंडरसन बने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज, कुंबले को पीछे छोड़ा

    केएल राहुल को आउट करते ही जेम्स एंडरसन ने अपने 620 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के 619 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़कर टॉप 3 में जगह बना ली है। वे टॉप 3 में पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। टॉप पर मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न काबिज हैं।

    18:58 (IST)06 Aug 2021
    भारत का छठा विकेट गिरा, केएल राहुल 84 रन बनाकर हुए एंडरसन का शिकार

    तीसरे दिन भारत ने दूसरे सत्र में अपना छठा विकेट केएल राहुल के रूप में गंवा दिया है। जेम्स एंडरसन ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए राहुल को 84 रनों पर वापस पविलियन भेजा है। भारत को हालांकि बढ़त मिल चुकी है लेकिन अब देखना होगा कि ये बढ़त भारत कितने अंकों तक पहुंचा पाता है। जडेजा 32 रनों पर नाबाद हैं और शार्दुल ठाकुर उनके साथ देने मैदान पर उतरे हैं।

    18:55 (IST)06 Aug 2021
    भारत के 200 रन पूरे, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर डटे

    नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अपनी पारी के 200 रन पांच विकेट के नुकसान पर पूरे कर लिए हैं। केएल राहुल 84 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत का स्कोर 205 हो चुका है और इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर को देखते हुए भारत अब 22 रनों से आगे है। उनका साथ दे रहे हैं रवींद्र जडेजा जो 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

    18:48 (IST)06 Aug 2021
    कप्तान जो रूट ने छोड़ा केएल राहुल का कैच

    तीसरे दिन दूसरे सेशन की शुरुआत में ही भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल का कैच कप्तान जो रूट ने पहली स्लिप पर छोड़ दिया। गेंदबाज जेम्स एंडरसन इससे खासा निराश दिखे। केएल राहुल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारतीय टीम को पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर के आधार पर बढ़त मिल चुकी है।

    18:46 (IST)06 Aug 2021
    लंच के बाद का खेल शुरू, भारत को मिली 10 रनों की बढ़त और पांच विकेट बाकी

    नॉटिंघम टेस्ट में तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के 183 रनों के जवाब में बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय ओपनर केएल राहुल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा क्रीज पर डटे हुए हैं।

    18:01 (IST)06 Aug 2021
    तीसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 191/5

    नॉटिंघट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है और पहला सत्र खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के 183 रनों के जवाब में बढ़त हासिल कर ली है। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन है। केएल राहुल 77 और रवींद्र जडेजा 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 

    17:55 (IST)06 Aug 2021
    भारत को इंग्लैंड के ऊपर मिली बढ़त, केएल राहुल क्रीज पर डटे

    नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रनों पर सिमट गई थी। भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 75 और रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    17:53 (IST)06 Aug 2021
    भारत को इंग्लैंड के ऊपर मिली बढ़त, केएल राहुल क्रीज पर डटे

    नॉटिंघम टेस्ट में पहली पारी में भारतीय टीम को इंग्लैंड के स्कोर के लिहाज से बढ़त मिल चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 183 रन बनाए थे और भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। भारत के लिए केएल राहुल (75) और रवींद्र जडेजा (24) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

    17:16 (IST)06 Aug 2021
    भारत बढ़त लेने के करीब

    नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बाद डगमगाती नजर आई। लेकिन केएल राहुल ने भारत की पारी को संभाल रखा है। भारतीय टीम इंग्लैंड के स्कोर से बस 25 रन पीछे रहे गई है।

    16:47 (IST)06 Aug 2021
    भारत का 5वां विकेट गिरा, ऋषभ पंत 25 रन बनाकर आउट

    नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी का 5वां विकेट ऋषभ पंत के रूप में गंवा दिया है। पंत 25 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन का शिकार बने। भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 38 रन पीछे है। केएल राहुल 58 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

    16:42 (IST)06 Aug 2021
    बारिश के बाद दोबारा शुरू हुआ तीसरे दिन का खेल

    पहले टेस्ट में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। दूसरे दिन का खेल बाधित होने के बाद तीसरे दिन का खेल समय से तो शुरू हुआ लेकिन महज 1.5 ओवर के बाद ही बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया। फिलहाल बारिश के बाद खेल दोबारा शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

    16:19 (IST)06 Aug 2021
    4.35 से खेल दोबारा शुरू होने की उम्मीद, 6 बजे होगा लंच

    भारतीय समयानुसार शाम 4.35 पर खेल दोबारा शुरू करने की ताजा अपडेट सामने आई है। इस अपडेट में ये भी कहा गया है कि लंच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे लिया जाएगा। दूसरे दिन करीब 66.2 ओवर का खेल बाधित हुआ और उसके बाद तीसरे दिन 98.2 ओवर करवाने का फैसला लिया गया, लेकिन तीसरे दिन भी बारिश लगातार खलल डाल रही है।

    16:14 (IST)06 Aug 2021
    नॉटिंघम में फिर बारिश शुरू, 4.10 पर नहीं शुरू हो सका खेल

    पहले टेस्ट में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। दूसरे दिन का खेल बाधित होने के बाद तीसरे दिन का खेल समय से तो शुरू हुआ लेकिन महज 1.5 ओवर के बाद ही बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया। पहले 4.10 तक खेल शुरू होने की अपडेट मिली लेकिन एक बार फिर बारिश होने के कारण खेल नहीं शुरू हो सका।

    15:53 (IST)06 Aug 2021
    नॉटिंघम में बारिश रुकी, 4.10 पर दोबारा शुरू होगा तीसरे दिन का खेल

    पहले टेस्ट में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। दूसरे दिन का खेल बाधित होने के बाद तीसरे दिन का खेल समय से तो शुरू हुआ लेकिन महज 1.5 ओवर के बाद ही बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया। फिलहाल बारिश रुक गई है और भारतीय समयानुसार 4 बजकर 10 मिनट पर खेल दोबारा शुरू होगा। खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर है 132/4, भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 51 रन पीछे है।

    15:41 (IST)06 Aug 2021
    नॉटिंघम में बारिश शुरू, तीसरे दिन का खेल रुका

    पहले टेस्ट में बारिश की आंख-मिचौली जारी है। दूसरे दिन का खेल बाधित होने के बाद तीसरे दिन का खेल समय से तो शुरू हुआ लेकिन महज 1.5 ओवर के बाद ही बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया। खेल रोके जाने तक भारत का स्कोर है 132/4, भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड के स्कोर से 51 रन पीछे है।

    15:32 (IST)06 Aug 2021
    तीसरे दिन का खेल शुरू, पंत और राहुल क्रीज पर मौजूद

    भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। 47वें ओवर की दो गेंद बाकी थी और एंडरसन ने अपना ओवर पूरा किया। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 126/4 .

    15:27 (IST)06 Aug 2021
    नॉटिंघम में आज का मौसम कैसा है?

    नॉटिंघम का आज का मौसम भी कुछ खास अच्छा नहीं है। फिलहाल धूप हल्की खिली हुई है लेकिन साथ में बादल भी मंडरा रहे हैं। आज सुबह बारिश भी हुई है और अगर फोरकास्ट की बात करें तो आज भी बारिश की आंख-मिचौली देखने को मिल सकती है।

    15:20 (IST)06 Aug 2021
    तीसरे दिन होगा 98.2 ओवर का खेल

    दूसरे दिन बारिश के चलते सिर्फ 33.4 ओवर ही फेंके जा सके थे, इसकी भरपाई के लिए तीसरे दिन 98.2 ओवर का खेल करवाने का निर्णय लिया गया है। पहला सेशन दो घंटे का होगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी सेशन 135-135 मिनट का होगा। भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड के 183 के मुकाबले 58 रन पीछे है।

    15:18 (IST)06 Aug 2021
    3.30 बजे से शुरू होगा तीसरे दिन का खेल

    नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज का तीसरा दिन अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। दूसरे दिन बारिश ने इस कदर बाधा उत्पन्न की कि महज 33.4 ओवर ही फेंके जा सकते। भारत का स्कोर है 4 विकेट के नुकसान पर 125 रन और इंग्लैंड के स्कोर से मेहमान टीम अभी भी 58 रन पीछे है।