India vs England Hockey World Cup 2023 Match Updates: एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के पूल डी में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच ड्रॉ रहा। मुकाबला काफी रोमांचक था और कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-0 से हराया था। उस मैच में स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गोल किए थे। वहीं, पूल डी में इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत हासिल की थी। ऐसे में अब दोनों टीमों के 3-3 अंक हैं। वहीं स्पेन ने वेल्स को हराया और 2 अंक हासिल किए।
चौथे क्वार्टर में 20 सेकेंड का खेल बाकी था और इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। भारत और इंग्लैंड के बीच 0-0 से बराबरी पर छूटा। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच पूल डी का मैच जारी है। मुकाबला काफी कड़ा हो रहा है। चौथे क्वार्टर में 5 मिनट का खेल बाकी है, लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि हार्दिक सिंह चोटिल हो गए हैं।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच पूल डी का मैच जारी है। मुकाबला काफी कड़ा हो रहा है। तीन क्वार्टर का खेल हो चुका है, लेकिन दोनों टीमों में से कोई भी अभी तक गोल नहीं कर पाया है।
याद रखना होगा कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए 1-4 से पिछड़ने के बाद भारत 4-4 से बराबरी पर रोक दिया था। इससे पहले, एफआईएच (FIH) प्रो लीग में दो मैच भारत के पक्ष में 4-3 की जीत और 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। हालांकि, टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में भारत ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी को 3-1 से हराया था। इंग्लैंड के साथ अपने हालिया मुकाबलों से भारत की सबसे बड़ी सीख: चाहे वे कितनी भी बड़ी बढ़त हासिल कर लें, इंग्लैंड कभी भी खेल से बाहर नहीं होता है।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच पूल डी का मैच जारी है। पहले हाफ का खेल हो चुका है, लेकिन एक भी गोल नहीं हुआ है। स्कोर 0-0 बना हुआ है। दो क्वार्टर में ही मुकाबले में 10 से ज्यादा पेनल्टी देखने को मिला है, लेकिन गोल नहीं हुआ।
भारत को दूसरे क्वार्टर में 11 वें मिनट के बाद एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। इसके बाद फिर एक पेनल्टी मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। भारत और इंग्लैंड का स्कोर 0-0 है। दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है।
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच पूल डी का मैच जारी है। दूसरे क्वार्टर में भारत को 9वें मिनट में पेनल्टी मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। भारत और इंग्लैंड का स्कोर 0-0 है। दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है।
भारत ने पहले क्वार्टर में 5 पेनल्टी दिए थे। दूसरे में दो दे चुके हैं। हालांकि. इंग्लैंड की टीम सातों मौकों पर गोल नहीं कर पाई है। अभी तक दोनों टीमों में किसी ने भी गोल नहीं किया है।
हॉकी विश्व कप 2023 में इंग्लैंड और भारत के बीच काफी कड़ा मुकाबला हो रहा है। दूसरे क्वार्टर में भी 5 मिनट से ज्यादा का खेल हो गया है, लेकिन दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर पाई है।
हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और भारत के बीच पूल डी का मैच जारी है। पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इंग्लैंड को 5 पेनल्टी मिले, लेकिन गोल नहीं हुआ। भारत को 1 पेनल्टी मिला, लेकिन गोल नहीं हो पाया।
पहले क्वार्टर में 2.29 मिनट का खेल बाकी था तब भारत को पेनल्टी मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। अभी तक दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर पाई है। 2 मिनट से कम का खेल बाकी है।
भारत ने इंग्लैंड को पहले क्वार्टर में पांच पेनल्टी कॉर्नर दे दिए, लेकिन गोल नहीं हुआ। अभी तक दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर पाई है। पहले क्वार्टर में 5 मिनट का खेल बाकी है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले क्वार्टर का खेल जारी है। 8 मिनट का खेल होने के बाद इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला। गोल नहीं हुआ। एक बार फिर पेनल्टी मिला, लेकिन फिर गोल नहीं हुआ।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और भारत के बीच पूल डी का मैच शुरू हो गया है। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता था। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स के खिलाफ 5-0 से शानदार जीत हासिल की थी। वहीं भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया था।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पूल डी के मैच में स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया। स्पेन की टीम को पहले मैच में भारत से हार का सामान करना पड़ा था। वहीं वेल्स की टीम इंग्लैंड से हारी थी। वेल्स की टीम 2 में से दोनों मैच हारी है।
आज के दूसरे गेम के लिए शुरुआती लाइनअप पर नजर डालें। जो भी इस मैच को जीतेगा वह पूल डी में शीर्ष पर पहुंच जाएगा।
पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में ग्रुप डी में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकॉस्ट स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एसडी पर किया जाएगा। इसे डिज्नी+हॉटस्टर (Disney+Hotstar) पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
01 अगस्त, 2022: भारत 4-4 इंग्लैंड (राष्ट्रमंडल खेल)
03 अप्रैल, 2022: भारत 4-3 इंग्लैंड (एफआईएच प्रो लीग)
02 अप्रैल, 2022: भारत 3-3 इंग्लैंड (एफआईएच प्रो लीग)
14 अप्रैल, 2018: इंग्लैंड 2-1 भारत (राष्ट्रमंडल खेल)
11 अप्रैल, 2018: भारत 4-3 इंग्लैंड (राष्ट्रमंडल खेल)
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 10, जबकि इंग्लैंड ने 7 मैच जीते हैं। चार मुकाबले ड्रॉ पर छूटे हैं।