IND vs ENG: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए ने दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच की पहली पारी में अच्छी शुरुआत नहीं की। यशस्वी जायसवाल इस मैच में जल्दी आउट हो गए और फिर तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन आए, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। कमाल की बात ये रही कि उन्होंने यशस्वी जायसवाल के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर ही अपना विकेट गंवा दिया।

तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अभिमन्यु

इस मैच में केएल राहुल के आने की वजह से भारत के लिए पारी की शुरुआत राहुल और यशस्वी ने की थी। इस स्थिति में अभिमन्यु ईश्वरन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए। भारत ने पहली पारी में अपना पहला विकेट यशस्वी के रूप में 18 रन के स्कोर पर गंवा दिया था। यशस्वी 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद अभिमन्यु के पास टीम को संभालने साथ ही बड़ा स्कोर करने का मौका था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।

अभिमन्यु ने खेली 11 रन की पारी

भारत को दूसरा झटका पहली पारी में अभिमन्यु के रूप में लगा और क्रिस वोक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। अभिमन्यु ने पहली पारी में 13 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 11 रन की पारी खेली। इससे पहले वोक्स ने ही यशस्वी को LBW आउट किया था। भारत ने अपना दूसरा विकेट पहली पारी में 40 के स्कोर पर ही गंवा दिया। दूसरे विकेट के लिए अभिमन्यु ने राहुल के साथ मिलकर सिर्फ 12 रन की ही साझेदारी की। भारत ने पहली पारी में 11.2 ओवर में 2 विकेट पर 41 रन बना लिए थे तभी बारिश आई और मैच को रोक दिया गया।

दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।