इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 मैच की 8 पारियों में 722 रन ठोक दिए हैं। उन्होंने 4 शतक ठोके हैं। इनमें 1 दोहरा शतक भी शामिल है। गिल ने मौजूदा सीरीज में लीड्स में 147 और 8, बर्मिंघम में 269 और 161, लॉर्ड्स में 16 और 6 और ओल्ड ट्रैफर्ड में 12 और 103 रन की पारी खेली। उनका औसत 90.25 है। ओवल टेस्ट में शुभमन की नजर कई विश्व रिकॉर्ड बनाने पर होगी।

इनमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड द्विपक्षीय सीरीज में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन ने 1930 में अपनी दूसरी सीरीज (और इंग्लैंड के अपने पहले दौरे पर) में बनाया था। इस दौरान ब्रैडमैन ने वैली हैमंड के 905 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हैमंड ने 1928/29 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज में बनाया था।

नंबर 1 भारतीय बनने के लिए 52 रन बनाने की जरूरत

ब्रेडमैन से आगे निकलने के लिए गिल को 252 रन बनाने होंगे। हेमंड से आगे निकलने से गिल को 183 रन बनाने होंगे। सूची में तीसरे नंबर पर काबिज मार्क टेलर से आगे निकलने के लिए उन्हें 118 रन की जरूरत है। मार्क टेलर ने इंग्लैंड में 1989 की एशेज सीरीज में 839 रन बनाए थे। भारत के लिए 1 टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 154.80 के औसत से 774 रन बनाए थे। गिल को उनसे आगे निकलने के लिए 52 रन बनाने हैं।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रनखिलाड़ीटीमखिलाफसमयमैचऔसतशतक
974डॉन ब्रैडमैनऑस्ट्रेलियाइंंग्लैंड19305139.144
905वैली हैमंडइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया1928/295113.124
839मार्क टेलरऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1989683.92
834नील हार्वेऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका1952/53592.664
829विव रिचर्ड्सवेस्टइंडीजइंग्लैंड19764118.423
827क्लाइड वाल्कोटवेस्टइंडीजऑस्ट्रेलिया1955582.75
824गैरी सोबर्सवेस्टइंडीजपाकिस्तान1957/585137.333
810डॉन ब्रैडमैनऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1936/375903
806डॉन ब्रैडमैनऑस्ट्रेलियासाउथ अफ्रीका1931/325201.54
798ब्रायन लारावेस्टइंडीजइंग्लैंड1993/94599.752
779एवर्टन वीक्सवेस्टइंडीजभारत1947/485111.284
774सुनील गावस्करभारतवेस्टइंडीज1970/714154.84
774स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड20194110.573
769स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलियाभारत2014/154128.164
766एलेस्टेयर कुकइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया2010/115127.663
765ब्रायन लारावेस्टइंडीजइंग्लैंड19956853
761मुदस्सर नजरपाकिस्तानभारत1982/836126.834
758डॉन ब्रैडमैनऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड1934594.752
753डेनिस कॉम्पटनइंग्लैंडसाउथ अफ्रीका1947594.124
752ग्राहम गूचइंग्लैंडभारत19903125.333
737जो रूटइंग्लैंडभारत2021-20225105.284
734हर्बर्ट सटक्लिफइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया1924/25581.554
732ऑब्रे फॉल्कनरसाउथ अफ्रीकाऑस्ट्रेलिया1910/11573.22
732सुनील गावस्करभारतवेस्टइंडीज1978/79691.54
732डेविड गॉवरइंग्लैंडऑस्ट्रेलिया1985681.333
722गैरी सोबर्सवेस्टइंडीजइंग्लैंड19665103.143
722शुभमन गिलभारतइंग्लैंड2025490.254
716एवर्टन वीक्सवेस्टइंडीजभारत1952/535102.283
715डॉन ब्रैडमैनऑस्ट्रेलियाभारत1947/485178.754
714ग्रीम स्मिथसाउथ अफ्रीकाइंग्लैंड2003579.332
712जैक्स कैलिससाउथ अफ्रीकावेस्टइंडीज2003/0441784
712यशस्वी जायसवालभारतइंग्लैंड2023/245892
709गैरी सोबर्सवेस्टइंडीजइंग्लैंड1959/605101.283
706रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलियाभारत2003/044100.852
703जॉर्ज हेडलीवेस्टइंडीजइंग्लैंड1929/30487.874
702ग्रेग चैपलऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज1975/7661173