इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान बेन स्टोक्स सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओली पोप उनकी जगह टीम का नेतृत्व करेंगे। पोप पहले भी इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2024 में अगस्त और अक्टूबर में इंग्लैंड की कप्तानी की। ओवल में भी ओली पोप टीम की कमान संभाल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 154 रन की पारी खेली। हालांकि, इस मैच में इंग्लैंड को हार मिली।
ओली पोप ने अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में कप्तानी की थी। मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 5 रन से जीत मिली थी। पोप ने इस मैच में दोनों पारियों में 6-6 रन बनाए। लॉर्ड्स में दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 190 रन से जीत दर्ज की। पोप ने इस मैच में 1 और 17 रन बनाए। ओवल में श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। पोप ने इस मैच में 154 और 7 रन की पारी खेली।
ओली पोप का बतौर कप्तान प्रदर्शन
ओली पोप ने अक्टूबर 2-24 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान की थी। इंग्लैंड ने पारी और 47 रन से जीत दर्ज की थी। पोप इस पारी में बगैर खाता खोले आउट हो गए थे। पोप ने बतौर कप्तान 4 मैच में 27.28 के औसत से 191 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रन हैं।
ओली पोप का रिकॉर्ड
ओली पोप ने भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज में 4 मैच की 7 पारियों में 36.71 के औसत से 257 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वोच्च 106 रन है। ओली पोप के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 60 मैच मैच में 35.58 के औसत से 3558 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। 205 उनका सर्वोच्च स्कोर है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग।