India vs England (IND vs ENG) 5th Test Day 3 London Weather Forecast Report: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 2 दिन के बाद बराबरी पर खड़ा है। तीसरे दिन शनिवार (2 अगस्त) को 98 ओवर का खेल होना है। इस दौरान लंदन के मौसम पर निगाहें होंगी। पहले दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा था।
ओवल टेस्ट के तीसरे दिन के मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना कम है। पूरे दिन धूप खिले रहने की संभावना है। यूके मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन बारिश की संभावना 5% से भी कम है। स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से रात 11:30 बजे तक) तापमान 19-21°C के बीच रहेगा।
ओवल टेस्ट के तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम
स्थानीय समय (भारतीय समयानुसार) | बारिश की संभावना | तापमान °C |
सुबह 11 बजे (दोपहर 3:30 बजे) | 5% | 19° |
दोपहर 12 बजे (शाम 4:30 बजे) | 5% | 19° |
दोपहर 1 बजे (शाम 5:30 बजे) | 5% | 20° |
दोपहर 2 बजे (शाम 6:30 बजे) | 5% | 20° |
दोपहर 3 बजे (शाम 7:30 बजे) | 5% | 21° |
शाम 4 बजे (रात 8:30 बजे) | 5% | 21° |
शाम 5 बजे (रात 9:30 बजे) | 5% | 21° |
शाम 6 बजे (रात 10:30 बजे) | 5% | 21° |
शाम 7 बजे (रात 11:30 बजे) | 5% | 21° |
52 रनों की बढ़त
शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने केएल राहुल (7) और साई सुदर्शन (11) के विकेट जल्दी गंवा दिए। तेज गेंदबाज आकाशदीप नाइटवॉचमैन की भूमिका में आए और सुनिश्चित किया कि भारत को कोई और नुकसान न हो। भारत ने दिन का अंत 75/2 के स्कोर पर किया।
भारत ने मुकाबले में वापसी की
इंग्लैंड ने ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली की शानदार शुरुआत के बाद 247 रन बनाए। लेकिन मोहम्मद सिराज के शानदार स्पेल ने भारत के लिए वापसी का रास्ता खोल दिया। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने आठ विकेट चटकाए, जिससे भारत मुकाबले में वापसी कर सका।