भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 3 बादलव किए। मैनेचस्टर में अंशुल कम्बोज को डेब्यू का मौका मिला। 35 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट डेब्यू किया। इसके अलावा साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई। करुण नायर को ड्रॉप कर दिया गया। नितीश कुमार रेड्डी और आकाशदीप चोट के कारण बाहर हुए। नितीश सीरीज से बाहर हो गए हैं।

IND vs ENG 4th Test LIVE Score: Watch Here

ओल्ड ट्रैफर्ड में 35 साल बाद डेब्यू

ओल्ड टैफर्ड में अंशुल कम्बोज से पहले भारत के लिए टेस्ट डेब्यू दिग्गज अनिल कुंबले ने किया था। कुंबले के नाम टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट है। मैनचेस्टर में डेब्यू करने के अलावा अंशुल कम्बोज और अनिल कुंबले काफी समानता है। दोनों को AK बुला सकते हैं। इसके अलावा कुंबले के अलावा कंम्बोज भी लाल गेंद की क्रिकेट में 1 पारी में 10 विकेट ले चुके हैं। कम्बोज टेस्ट खेलने वाले भारत के 318वें खिलाड़ी हैं।

अंशुल कंबोज का नाम ‘AK 47’ कैसे पड़ा? करनाल का लाल 1 पारी में ले चुका है 10 विकेट

साई सुदर्शन की वापसी

भारत की प्लेइंग 11 में साई सुदर्शन की वापसी हुई है। पहले टेस्ट के बाद प्लेइंग 11 से उन्हें बाहर कर दिया गया था। पिछले दे मैच में नंबर 3 पर खेलने वाले करुण नायर को चौथे टेस्ट से ड्रॉप किया गया। करुण नायर ने 3 टेस्ट की 6 पारियों में 131 रन बनाए। उन्हें कुछ पारियों में अच्छी शुरुआत मिली, जिसे वह बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

शार्दुल ठाकुर की एंट्री

नितीश रेड्डी और आकाशदीप के चोटिल होने के बाद भारत की प्लेइंग 11 में शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। भारतीय टीम के पास 6 गेंदबाजी विकल्प हैं। तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कम्बोज हैं। शार्दुल तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।