India vs England 3rd Test Day 2: भारत-इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। केएल राहुल 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद आए चेतेश्वर पुजारा ने धवन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन स्टंप आउट हो गए। 63 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रहे धवन को आदिल रशीद की गेंद पर बेयरस्टो ने स्टंप आउट किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैदान पर विराट कोहली (8 रन) और चेतेश्वर पुजारा (33 रन) मौजूद थे।
बता दें कि अपनी पहली इनिंग में भारत ने 329 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज 161 पर सिमट गई। यहां से भारत के पास पहली पारी के आधार पर 168 रन की बढ़त आ गई। इंग्लैंड को अपनी पहली पारी में कीटोन जेनिंग्स और एलिस्टर कुक के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत शुरुआत दी। कुक 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगली ही गेंद पर कीटोन जेनिंग्स (20) भी चलते बने। इसके बाद इंग्लैंड के विकेटों का पतझड़ लग गया। ओले पोप (10), जो रूट (16), बेन स्टोक्स (10), जबकि जॉनी बेयरस्टॉ (15) ही रन बना सके। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह-इशांत शर्मा को 2-2, जबकि मोहम्मद शमी को 1 सफलता हाथ लगी।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही और शिखर धवन-लोकेश राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। धवन ने 35, जबकि राहुल ने 23 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा (14) सस्ते में आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। रहाणे ने 81 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि विराट कोहली (97) शतक से महज 3 रन से चूक गए। हार्दिक पांड्या (18) को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लाया गया, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे ऋषभ पंत (24) ने दूसरी गेंद पर छक्के के साथ अपना खाता खोला। पंत के आउट होते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम इंडिया ने 6 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। विपक्षी टीम की ओर से जेम्स एंडरसन, स्टअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स को 3-3, जबकि आदिल राशिद को एक सफलता हाथ लगी।
दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने आज 31 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 23 गेंदों में 8 रन तथा चेतेश्वर पुजारा 67 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका 24वें ओवर में लगा। इस ओवर की दूसरी गेंद पर धवन को आदिल रशीद की गेंद पर बेयरस्टो ने स्टंप आउट कर दिया। धवन 63 गेंद में 44 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत का स्कोर 25 ओवर में 117 रन, 2 विकेट के नुकसान पर
20 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 101रन बना लिए हैं। केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद चेतेश्वर पुजारा मैदान पर आए हैं।
टीम इंडिया को 60 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। बेन स्टोक्स ने केएल राहुल (36) को बोल्ड किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आ चुके हैं।
शिखर धवन और केएल राहुल ने एक बार फिर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है। भारत की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। यहां से भारत के पास 218 रन की लीड है।
भारत ने 7.2 ओवर के खेल तक बगैर किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 27, जबकि शिखर धवन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के पास 209 रन की लीड है।
भारत की ओर से शिखर धवन और केएल राहुल क्रीज पर आ चुके हैं। पहले दो ओवर तक दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं। भारत ने बगैर किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।
हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट चटका लिए हैं। पांड्या 5 ओवरों में 24 रन देकर 5 विकेट चटका चुके हैं। क्रीज पर बटलर और एंडरसन के रूप में अंतिम जोड़ी मौजूद है। भारत के पास 195 रन की लीड। इंग्लैंड- 130/9
इंग्लैंड की टीम ने 30वें और 31वें ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। बेन स्टोक्स (10), जबकि जॉनी बेयरस्टॉ (15) रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रीज पर क्रिस वोक्स और जोस बटलर मौजूद। इंग्लैंड- 118/6
इंग्लैंड का 24.1 ओवर में चौथा विकेट गिरा। जो रूट 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बेन स्टोक्स आ चुके हैं। हार्दिक पांड्या को मैच में पहली सफलता मिल चुकी है। इंग्लैंड- 88/4
19.1 ओवर में ऋषभ पंत ने तीसरा कैच लपका। इशांत शर्मा की गेंद पर ओले पोप कैच आउट। इंग्लैंड मैच में बैकफुट पर आ चुका है। भारत के पास 254 रन की लीड। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जॉनी बेयरस्टॉ आ चुके हैं। इंग्लैंड- 75/3
इशांत शर्मा को पछाड़ इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टर कुक को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में नंबर-1 भारतीय बन गए हैं। इशांत शर्मा ने कारनामा मैच के दूसरे दिन 19 अगस्त को किया। कुक को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड मोर्ने मोर्कल (12) के नाम है। वहीं इशांत शर्मा (10), मिचेल जॉनसन, ट्रेंट बोल्ट और रविचंद्रन अश्विन ने (9), जबकि रेयान हैरिस/नाथन लियोन ने कुक को 8-8 बार पवेलियन की राह दिखाई है। इंग्लैंड- 71/2
इंग्लैंड को 11.6 और 12.1 ओवर में लगातार दो झटके लगे। इसी के साथ भारत ने मैच में वापसी कर ली है। इंग्लैंड फिलहाल 54 ही रन बना सका है।
दूसरे सेशन की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में काफी नमी है। इशांत शर्मा अपना पहला ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर कुक ने बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका लगाया और इंग्लैंड के 50 रन पूरे।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बगैर किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। एलिस्टर कुक 21, जबकि कीटोन जेनिंग्स 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कुक को अश्विन ने इस सीरीज में खासा परेशान किया है।
इंग्लैंड की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में एलिस्टर कुक और कीटोन जेनिंग्स क्रीज पर आ चुके हैं। कुक ने पारी की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम का खाता खोला। अगली दो गेंदें डॉट। चौथी और पांचवीं गेंद पर सिंगल। लास्ट बॉल पर बाई के रूप में चार रन। इंग्लैंड- 10/0
भारतीय टीम 329 रन पर ढेर हो गई। 95वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर एंडरसन ने विकेट चटकाए। उनके खाते में कुल 3 विकेट आए।
भारत को 93.4 ओवर में आठवां झटका लगा। टीम इंडिया ने फिलहाल 329 रन बनाए हैं। क्रीज पर मोहम्मद शमी 3, जबकि इशांत शर्मा 1 रन बनाकर मौजूद हैं।
भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। ऋषभ पंत के साथ रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों में। पहली दो गेंदें डॉट। तीसरी गेंद पर सिंगल। स्ट्राइक पर अश्विन। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट। लास्ट बॉल पर अश्विन ने चौका लगाया। भारत- 312/6
बारिश की वजह से आउटफील्ड गीली है, जिसके चलते आधे घंटे बाद भी मैच शुरू नहीं हो सका है। ग्राउंड्समैन मुकाबले के लिए मैदान को तैयार करने में जुटे हुए हैं। पहले दिन 87 ओवरों का खेल हुआ था।
एंडरसन ने शानदार गेंद से पांड्या का अंत किया और भारत के खिलाफ अपने 100 विकेट पूरे किए। एंडरसन टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 105 विकेट लिए हैं।
पंत अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और यह अंदाज उन्होंने टेस्ट में भी जारी रखा। पंत ने खाता अपने टेस्ट करियर की दूसरी गेंद पर राशिद पर शानदार छक्का मार कर खोला। उन्होंने पांड्या का अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया।
तीसरे सत्र में कप्तान कोहली अपने 23वें टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन इसी बीच लेग स्पिनर आदिल राशिद की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में स्टोक्स के हाथों में चली। कोहली अपने शतक से महरूम रह गए। उन्होंने अपनी पारी में 152 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। कोहली 279 के कुल योग पर पवेलियन लौटे।
कोहली-रहाणे (81) के बीच चौथे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी हुई। ब्रॉड की एक गेंद रहाणे के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप पर खड़े एलिस्टर कुक के हाथों में जा समाई और इस साझेदारी का अंत हुआ। रहाणे ने अपनी बेहतरीन पारी में 131 गेंदों का सामना किया 12 चौके लगाए। रहाणे का विकेट 241 के कुल स्कोर पर गिरा।
भारत ने पहले सत्र में अच्छी शुरुआत के बाद अपने तीन अहम विकेट खो दिए थे, लेकिन दूसरे सत्र में कोहली और रहाणे ने विकेट पर पैर जमाए रखे और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। यह दोनों बल्लेबाज तीसरे सत्र में आउट हुए।
स्टम्प्स तक अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऋषभ पंत 32 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या (18) को 87वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेम्स एंडरसन ने अपना शिकार बनाया और इसी के साथ दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
कप्तान विराट कोहली (97) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में ला दिया। कप्तान का उपकप्तान अंजिक्य रहाणे (81) ने बखूबी साथ दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 159 रनों की साझेदारी के दम पर भारत पहले दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 307 रनों के साथ करने में सफल रहा। इन दोनों के बीच यह साझेदारी तब आई जब क्रिस वोक्स ने पहले सत्र में भारत के तीन विकेट महज 89 रनों पर ही चटका दिए थे।