इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की बल्लेबाजी चिंता का कारण रही है। टीम के टॉप बल्लेबाज फॉर्म में नहीं हैं। केवल शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर खराब फॉर्म से नहीं गुजर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा की भी हालत ऐसी ही है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर भी भारतीय कप्तान फेल रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की 4 पारियों में उनकी हालत खराब ही रही है।
IND vs ENG 2nd Test Live Score: Watch Here
रोहित शर्मा ने बीती 8 पारियों में एक अर्धशतक तक नहीं लगाया है। उनका औसत भी 22 से नीचे का है। वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 2 मैच की 3 पारियों में 50+ स्कोर बनाए थे, लेकिन अब वह जूझते दिख रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में उनका प्रदर्शन खराब रहा ही भारत में भी उनका संघर्ष करना टीम के चिंता का कारण है।
रोहित शर्मा ने पिछली 8 पारियां
रोहित शर्मा ने पिछली 8 पारियों में 5,0,39, नाबाद 16, 24, 39, 14 और 13 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैच की 8 पारियों में 21.42 की औसत से 150 रन बनाए हैं। 39 उनका सर्वोच्च स्कोर है। रोहित शर्मा छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। पिछली 8 पारियों में उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया है। इससे उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विशाखापत्तन टेस्ट में भी फेल रहे रोहित शर्मा
विशाखापत्तन टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। वह शोएब बशीर के पहले टेस्ट विकेट बने। दूसरी पारी में भी वह फेल रहे। वह 13 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन ने तीसरे दिन खेल शुरू होने के बाद दूसरे ओवर में आउट किया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को भी पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर 30 रन पर 2 विकेट हो गया।