IND vs ENG 2nd Test Cricket Score Day 3, Today Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है और 399 के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने एकमात्र विकेट बेन डकेट के रूप में गंवाया। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए। डकेट का विकेट आर अश्विन को मिला। इंग्लैंड की ओर से क्रीज पर जैक क्राउली 29 और रेहान अहमद 9 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs ENG 2nd Test Day 4 Live Score Updates: Watch Here
इससे पहले भारत की दूसरी पारी 255 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में 143 रन की बढ़त के बाद भारत ने इंग्लैंड को 399 का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में भारत की ओर से शुभमन गिल ने शतक लगाया। गिल के बल्ले से 11 महीने के बाद इंटरनेशनल सेंचुरी निकली। उन्होंने 104 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में रोहित शर्मा (13) और यशस्वी जायसवाल (17) फ्लॉप रहे। यशस्वी ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी के अलावा श्रेयस अय्यर 29 और रजत पाटीदार 9 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन बनाए। टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए। रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन ने 2 और शोएब बशीर ने 1 विकेट लिए।
IND vs ENG 2nd Test Match Live Streaming: Watch Here
Anthony de Mello Trophy, 2024
India
396(112.0)& 255(78.3)
England
253(55.5)& 292(69.2)
Match Ended ( Day 4 – 2nd Test )
India beat England by 106 runs
IND vs ENG, 2nd Test: विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 399 रन का लक्ष्य दिया है।
विशाखापत्तनम टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने इंग्लैंड को 399 का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बेन डकेट का एकमात्र विकेट खोया। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने पवेलियन भेजने का काम किया।
विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को दूसरी पारी में पहला झटका लग गया है। आर अश्विन ने भारत को पहला ब्रेक थ्रू दिलाते हुए बेन डकेट को पवेलियन भेजा है। बेन डकेट 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस विकेट में अश्विन का जितना योगदान रहा उतना ही केएस भरत के शानदार कैच का भी। भरत ने आगे की ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लिया। इंग्लैंड को अब भी जीत के लिए 349 रन की जरूरत है। इंग्लैंड का स्कोर 50/1 है।
इंग्लैंड की दूसरी पारी का आगाज अच्छा हुआ है। बेन डकेट और जैक क्राउली 9 ओवर की बल्लेबाजी कर चुके हैं। स्कोरबोर्ड पर बिना किसी नुकसान के 41 रन लग गए हैं। डकेट 19 और क्राउली 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन 9 ओवरों में 5 ओवर जसप्रीत बुमराह के हो चुके हैं। विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 399 का लक्ष्य दिया है।
विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में इंग्लैंड 399 के लक्ष्य का पीछा करने उतर गया है। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट और जैक क्राउली ने पारी का आगाज किया। जसप्रीत बुमराह ने चौथी पारी में पहला ओवर डाला जो कि मेडन रहा। इस टेस्ट में अब दो दिन का खेल और बाकि है और भारत को जीत के लिए 10 विकेट की दरकार है।
भारतीय टीम तीसरे दिन टी ब्रेक के बाद 78.3 ओवर में 255 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड को 399 रन का टारगेट मिला। रविचंद्रन अश्विन के तौर पर आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 29 रन बनाए। मुकेश कुमार बगैर खाता खोले नाबाद रहे। टॉम हार्टले ने 4 विकेट लिए। रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए।
भारत का 9वां विकेट गिरा। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले आउट। रविचंद्रन अश्विन 29 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज मुकेश कुमार हैं। भारत का स्कोर 77.4 ओवर में 9 विकेट पर 255 रन। बढ़त 398 रन की हुई।
कुलदीप यादव को टॉम हार्टले ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। भारत ता स्कोर 65.5 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन। बढ़त 372 रन की हुई। जसप्रीत बुमराह नए बल्लेबाज हैं। रविचंद्रन अश्विन 3 रन बनाकर क्रीज पर।
टी ब्रेक के तुरंत बाद भारत को झटका लगा। श्रीकर भरत 6 रन बनाकर आउट हुए। रेहान अहमद ने विकेट लिया। रविचंद्रन अश्विन 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 64.4 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन। बढ़त 371 रन की हुई। नए बल्लेबाज कुलदीप यादव हैं।
भारत ने तीसरे दिन टी ब्रेक तक 6 विकेट पर 227 रन बना लिए। बढ़त 370 रन की हो गई है। रविचंद्रन अश्विन 1 और केएस भर 6 रन बनाकर क्रीज पर। दूसरे सत्र में शुभमन गिल 104 और अक्षर पटेल 45 रन बनाकर आउट हुए।
भारत ने 6 विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर पटेल 45 रन बनाकर आउट हुए। टॉम हार्टले को विकेट मिला। श्रीकर भरत 2 रन बनाकर क्रीज पर। रविचंद्रन अश्विन नए बल्लेबाज हैं। भारत का स्कोर 60 ओवर में 6 विकेट पर 220 रन। बढ़त 363 रन की हुई।
भारत को 5वां झटका लग गया है। शुभमन गिल 104 रन बनाकर आउट। शोएब बशीर को विकेट मिला। भारत ने 56 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। बढ़त 354 रन की हो गई है। अक्षर पटेल 38 रन बनाकर क्रीज पर। केएस भरत नए बल्लेबाज हैं।
शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 132 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। 52 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। बढ़त 344 रन की हो गई है। शुभमन गिल 100 और अक्षर पटेल 33 रन बनाकर क्रीज पर। गिल और अक्षर के बीच 79 रन की साझेदारी हुई।
भारत ने 51 ओवर में 4 विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। बढ़त 341 रन की हो गई है। शुभमन गिल 97 और अ7र पटेल 33 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 76 रन की साझेदारी हुई।
शुभमन गिल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 83 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रेहान अहमद के एक ही ओवर में 2 चौके और एक छक्का जड़ा। भारत की बढ़त 300 से ज्यादा की हो गई है। भारत ने 42 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। बढ़त 309 रन की हुई। शुभमन गिल 83 और अक्षर पटेल 15 रन बनाकर क्रीज पर।
विशाखापत्तनम टेस्ट के तीसरे दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। जेम्स एंडरसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। ओवर में 9 रन बने। भारत ने 36 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। बढ़त 281 रन की हो गई है। शुभमन गिल 64 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 35 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। बढ़त 273 रन की हो गई है। शुभमन गिल 60 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर क्रीज पर। पहले सेशन में रोहित शर्मा 13, यशस्वी जायसवाल 17, श्रेयस अय्यर 29 और रजत पाटीदार 9 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट लिए। टॉम हार्टले और रेहान अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
भारत को चौथा झटका लग गया है। रजत पाटीदार को रेहान अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। शुभमन गिल 54 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 31 ओवर में 4 विकेट पर 122 रन। बढ़त 265 रन की हुई। नए बल्लेबाज अक्षर पटेल हैं।
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच 81 रन की साझेदारी टूट गई है। वह 29 रन बनाकर आउट। बेन स्टोक्स ने बेहतरीन कैच लपका। शुभमन गिल 52 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम हार्टले को विकेट मिला। नए बल्लेबाज रजत पाटीदार हैं। भारत का स्कोर 27.1 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन। बढ़त 254 रन की हुई।
शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 29 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। बढ़त 254 रन की हो गई है।
भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। 17 ओवर नें 2 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। भारत के पास 200 रन की बढ़त है। शुभमन गिल 17 और श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं। बढ़त 183 रन की हो गई है। शुभमन गिल 5 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर क्रीज पर। टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन गेंदबाजी कर रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। शुभमन गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर। नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। भारत का स्कोर 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 30 रन। भारत के पास 173 रन की बढ़त।
तीसरे दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा चौथी गेंद पर पवेलियन लौट गए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें पवेलियन भेजा। भारत ने 6.4 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल नए बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत की बढ़त 172 रन की हो गई है।
विशाखापत्तनम टेस्ट के तीसरे दिन पहली गेंद का सामना भारत के कप्तान रोहित शर्मा करेंगे। वह 13 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के पास 171 रन की बढ़त है।
अबतक 2 टेस्ट मैचों की 3 पारी में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर फेल रहे हैं। दोनों के पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका है। इस पारी में नहीं चले तो उनके लिए दिक्कत बढ़ सकती है। जल्द ही आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम घोषित होगी।
यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। पहली पारी में 209 रन बनाए थे। वह पहले और दूसरे के बाद तीसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे। रोहित शर्मा पर निगाहें होंगी।
भारत-इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बगैर विकेट के 28 रन बना लिए हैं। उसके पास 171 रन की बढ़त है। रोहित शर्मा 13 और यशस्वी जायसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर।
विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 13 और यशस्वी जायसवाल 15 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर 143 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया की कुल बढ़त 171 रन की हो गई है। इंग्लैंड पहली पारी में 253 पर सिमट गई थी।
इंग्लैंड के पहली पारी में 253 पर ऑलआउट करने के बाद भारत की दूसरी पारी का आगाज हो गया है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज किया है। 4 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 23 रन है। रोहित शर्मा 8 रन पर और यशस्वी जायसवाल 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 76 और बेन स्टोक्स ने 47 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने छह और कुलदीप यादव ने तीन विकेट हासिल किए। भारत को 143 रन की लीड हासिल हुई।
हैदराबाद में पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत को शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में एक बार फिर इंग्लैंड की बेखौफ ‘बैजबॉल’ शैली का सामना करना होगा। टीम के लिए मुश्किल यह है कि उनके सीनियर खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। विराट कोहली पहले दो टेस्ट से बाहर थे और हैदराबाद में हार के बाद रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के चोट के कारण बाहर होने से भारत के लिए जीतना और मुश्किल हो गया है । तीन साल पहले भी भारतीय टीम को इन्हीं हालात से दोचार होना पड़ा था जब चेन्नई में पहले टेस्ट में उसे इंग्लैंड ने हराया था लेकिन वापसी करके भारत ने सीरीज जीती थी। हैदराबाद में पहली पारी में 190 रन से पिछड़ने के बाद उसने आक्रामक खेल की अपनी ‘बैजबॉल’ शैली से वापसी करके 28 रन से मैच जीता।