भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (14 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को 7 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही बारत ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में विराट कोहली और इशान किशन ने विस्फोटक पारी खेली।

भारत ने इंग्लैंड से मिले 165 रन के लक्ष्य को 17.5 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान कोहली ने विजयी छक्का लगाया। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 73 रन की पारी खेली। इस दौरान 5 चौके और 3 छक्के लगाए। किशन ने 32 गेंद पर 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

किशन ने बल्लेबाजी के दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाए। इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 175 का रहा। उन्हें आदिल रशीद ने एलबीडब्ल्यू किया। ऋषभ पंत ने 13 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। श्रेयस अय्यर 8 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

इशान किशन ने डेब्यू मैच में किया धमाका; अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा और रोहित शर्मा की बराबरी की

इससे पहले कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कियाइंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम इंडिया को 165 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड के लिए मैच में जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। इयॉन मॉर्गन ने 28, डेविड मलान ने 24 और बेन स्टोक्स ने 24 रन का योगदान दिया। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

[ie_ipl_scorecard match_id=49843]

Live Blog

21:52 (IST)14 Mar 2021
भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका 10वें ओवर में लगा। आदिल रशीद ने इशान किशन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। किशन ने 32 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। किशन के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे हैं। विराट कोहली 24 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद हैं।

21:38 (IST)14 Mar 2021
कोहली और किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इशान किशन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर ली है। किशन 18 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, कप्तान कोहली भी तेज खेल रहे हैं। उन्होंने 19 गेंद पर 31 रन बना लिए हैं। इस दौरान विराट ने तीन चौके और एक छक्का लगाया है।

21:25 (IST)14 Mar 2021
कोहली और इशान किशन टिके

भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और डेब्यू करने वाले इशान किशन क्रीज पर हैं। दोनों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली अपने फॉर्म में लौटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने 14 गेंद पर 21 रन बना लिए हैं। किशन ने 10 गेंद पर 12 रन बनाए हैं।

20:52 (IST)14 Mar 2021
भारत को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

इंग्लैंड ने भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। उसके लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।

20:39 (IST)14 Mar 2021
मॉर्गन आउट, इंग्लैंड दबाव में

इंग्लैंड को पांचवां झटका शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने इंग्लिश कप्तान इयॉन मॉर्गन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मॉर्गन ने 20 गेंद पर 28 रन बनाए। बेन स्टोक्स और सैम करन क्रीज पर हैं। दोनों से इंग्लैंड को ताबड़तोड़ बैटिंग की उम्मीद होगी।

20:27 (IST)14 Mar 2021
इंग्लैंड की पारी के 5 ओवर बाकी

इंग्लैंड की पारी के आखिरी 5 ओवर बाकी हैं। कप्तान इयॉन मॉर्गन और बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक दो विकेट ले लिए हैं। इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 130 रन बनाए हैं। सुंदर ने जेसन रॉय के बाद जॉनी बेयरस्टो को भी पवेलियन भेज दिया।

20:12 (IST)14 Mar 2021
जेसन रॉय अर्धशतक से चूके

वॉशिंगटन सुंदर ने 12वें ओवर में इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। उन्होंने जेसन रॉय को पवेलियन भेज दिया। रॉय ने 35 गेंद पर 46 रन बनाए। वे लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। पिछले मैच में भी उन्हें सुंदर ने ही आउट किया था। उस मुकाबले में रॉय ने 49 रन बनाए थे।

19:58 (IST)14 Mar 2021
इंग्लैंड की पारी के आधे ओवर समाप्त

इंग्लैंड की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उनसे 10 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। ओपनर जेसन रॉय 32 गेंद पर 44 और जॉनी बेयरस्टो 5 रन बनाकर नाबाद हैं। रॉय ने पिछले मैच में 49 रनों की पारी खेली। वे इस मैच में अर्धशतक जरूर पूरा करना चाहेंगे।

19:49 (IST)14 Mar 2021
युजवेंद्र चहल ने दिलाई सफलता

युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज डेविड मलान को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मलान ने 23 गेंद पर 24 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर उतरे हैं।

19:36 (IST)14 Mar 2021
इंग्लैंड ने पावरप्ले में 44 रन बनाए

इंग्लैंड टीम ने 1 विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेसन रॉय और डेविड मलान क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज सधी बल्लेबाजी कर रहे हैं। जेसन रॉयल ने 20 और डेविड मलान ने 18 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड की टीम को दोनों से तेज तर्रार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। वहीं, भारतीय टीम जल्द से जल्द विकेट निकालना चाहेगी।

19:09 (IST)14 Mar 2021
भारत को मिली पहली सफलता

भारत को पहली सफलता तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में जोस बटलर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बटलर खाता भी नहीं खोल सके। उनके आउट होने के बाद दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज डेविड मलान क्रीज पर उतरे हैं।

18:49 (IST)14 Mar 2021
ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: केएल राहुल, इशान किशन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, आदिल राशिद।

18:49 (IST)14 Mar 2021
भारत ने किए दो बदलाव

भारत ने टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन और अक्षर पटेल को टीम से बाहर कर दिया गया है। दोनों के स्थान पर नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिला है। दूसरी ओर, इंग्लैंड को एक बदलाव करना पड़ा है। मार्क वुड की जगह टॉम करन को टीम में शामिल किया है।

18:08 (IST)14 Mar 2021
स्पिन गेंदबाजी में सुंदर और अक्षर में से कोई एक चहल का साथ देगा

भारतीय स्पिन गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल का साथ अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर में से कोई एक ही दे सकेगा। पहले मुकाबले में चहल और सुंदर ने 1-1 विकेट लिया था। अक्षर को कोई सफलता नहीं मिली थी। अक्षर ने 3 ओवर में 24 रन लुटाए थे। हालांकि कोहली फिर से अक्षर पर भरोसा दिखा सकते हैं और सुंदर को आराम दे सकते हैं।

17:00 (IST)14 Mar 2021
कोहली के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

मैच में कप्तान विराट कोहली के पास टी-20 इंटरनेशनल में 3 हजार रन पूरे कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका है। भारतीय कप्तान 3 हजार के आंकड़े से 72 रन दूर हैं। टी-20 इंटरनेशनल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले कोहली पहले क्रिकेटर होंगे। फिलहाल, उन्होंने 86 मैच में 49.62 की औसत से 2928 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 99 मैच में 2839 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

16:00 (IST)14 Mar 2021
तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का दूसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में 3 फास्ट बॉलर्स को खिला सकती है। हार्दिक पंड्या चौथे पेसर होंगे।