भारत बनाम इंग्लैंड पांच टेस्ट मैच की सीरीज 4 अगस्त 2025 को दो-दो से ड्रॉ रही। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया। भारत ने 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 6 रन से हराया। भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने। यहां उनमें से कुछ रिकॉर्ड्स दिए गए हैं।

  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 7187 रन बनाए। यह किसी भी टेस्ट सीरीज में बने दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।
  • यह पहली बार है जब भारत ने घर से बाहर किसी टेस्ट सीरीज का 5वां मैच जीता।
  • इंग्लैंड ने 2018 में घरेलू मैदान पर 4-1 की जीत (2 भारत, 2 ड्रॉ) के बाद से भारत के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 14 बार टीमों ने 300 या उससे ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया।
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 50 बार अर्धशतक से ज्यादा रन बनाए।
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों की ओर से कुल 21 शतक बनाए गए।
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों की ओर से सर्वाधिक 19 शतकीय साझेदारियां हुईं।
  • भारत और इंग्लैंड के 9 बल्लेबाजों (शुभमन गिल, जो रूट, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, हैरी ब्रूक, ऋषभ पंत, बेन डकेट, जेमी स्मिथ, यशस्वी जायसवाल) ने सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए।
  • शुभमन गिल ने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 75.40 के औसत से 754 रन बनाए। इसमें 4 शतक शामिल हैं।
  • जो रूट ने 5 टेस्ट की 09 पारियों में 67.12 के औसत से 537 रन बनाए। इसमें 3 शतक शामिल हैं।
  • केएल राहुल ने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 53.20 के औसत से 532 रन बनाए। इसमें 2 शतक शामिल हैं।
  • रविंद्र जडेजा ने 5 टेस्ट की 07 पारियों में 86.00 के औसत से 516 रन बनाए। इसमें 1 शतक शामिल हैं।
  • हैरी ब्रूक ने 5 टेस्ट की 09 पारियों में 53.44 के औसत से 481 रन बनाए। इसमें 2 शतक शामिल हैं।
  • ऋषभ पंत ने 4 टेस्ट मैच की 10 पारियों में 68.42 के औसत से 479 रन बनाए। इसमें 2 शतक शामिल हैं।
  • बेन डकेट ने 5 टेस्ट की 09 पारियों में 51.33 के औसत से 462 रन बनाए। इसमें 1 शतक शामिल हैं।
  • जेमी स्मिथ ने 5 टेस्ट की 09 पारियों में 62.00 के औसत से 434 रन बनाए। इसमें 1 शतक शामिल हैं।
  • यशस्वी जायसवाल ने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 41.10 के औसत से 411 रन बनाए। इसमें 2 शतक शामिल हैं।

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

23 विकेट: जसप्रीत बुमराह, 2021-22
23 विकेट: मोहम्मद सिराज, 2025
19 विकेट: भुवनेश्वर कुमार, 2014

इंग्लैंड के लिए सबसे कम हार का अंतर (रन के लिहाज से)

01 रन बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2023
03 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1902
06 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 1885
06 रन बनाम भारत, द ओवल, 2025

भारत के लिए सबसे कम जीत का अंतर (रन)

06 रन बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2025
13 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, वानखेड़े, 2004
28 रन बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 1972
31 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2018