इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार (20 जून) को भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में पहली ही पारी में अर्धशतक जड़ा। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 5 चौके की मदद से इंग्लैंड में अपना सर्वोच्च स्कोर बना दिया। उन्होंने 35 गेंद पर 5 चौके की मदद से 31 रन ठोके। उन्होंने पहली बार इंग्लैंड में 30 से ज्यादा रन की पारी खेली।

IND vs ENG 1st Test LIVE Score: Watch Here

जायसवाल ने 96 गेंद पर 8 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां टेस्ट शतक है। भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन बनाए। शुभमन गिल 36 गेंद पर 33 और यशस्वी जायसवाल 96 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 58 गेंद पर 43 रन की साझेदारी की।

लीड्स में यशस्वी-राहुल ने खत्म किया 39 साल का सूखा

शुभमन गिल का इंग्लैंड में रिकॉर्ड

लीड्स टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने इंग्लैंड में 3 मैच खेले थे। 6 पारियों में 17 के औसत से 102 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 28 था। गिल ने इंग्लैंड में 28,8, 17,4,13 और 18 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड में उन्होंने पहला टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका दूसरा ही टेस्ट है। एक मैच उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

चेतेश्वर पुजारा ने की अपने उत्तराधिकारी की ‘ताजपोशी’

यशस्वी जायसवाल का दबदबा

यशस्वी जायसवाल ने जिन पांच देशों में खेला है उनमें से चार में अपने पहले टेस्ट में 50+ का स्कोर बनाया है। उन्होंने वेस्टइंडीज में टेस्ट डेब्यू किया था। पहली ही पारी में 171 रन जड़े थे। भारत में पहली पारी में 80 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 161 रन ठोके थे। अब इंग्लैंड में भी अर्धशतक जड़ दिया। जायसवाल ने केवल साउथ अफ्रीका में अच्छा नहीं किया। उन्होंने 17 और 5 रन बनाए।