इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन शतकीय साझेदारी की। भारत ने पहले सत्र के समाप्त होने के पहले केएल राहुल और साई सुदर्शन का विकेट खो दिया। इसके बाद जायसवाल और गिल ने 129 रन की साझेदारी की। दोनों की बल्लेबाजी के दौरान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वीडियो में यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल को गेंद खेलने के बाद दौड़ने की आदत के बारे में बताते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने भारतीय कप्तान से उन्हें जोखिम भरा रन न लेने की याद दिलाने के लिए कहा। जायसवाल ने पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ शानदार 101 रन बनाए।
मेरी आदत है आगे जाने की
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है जायसवाल ने गिल से कहा कि वह उन्हें भागने से रोकने के लिए जोर से चिल्लाएं, क्योंकि गेंद लगते ही वह भागना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा, “हां, हां बोलते रहना बस।मेरी आदत है आगे जाने की। हां बस नहीं नहीं। मेरे को जोर से नो बोल दो। मेरी आदत हैं लेकिन। “
अरे आ जाओ यार…भाई यार
एक मजेदार वाकया तब भी देखने को मिला जब गिल ने जोर से ‘नो’ कहा। इससे जायसवाल को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें लगा कि एक आसान रन उपलब्ध है। जायसवाल ने कहा, “अरे आ जाओ यार।भाई यार।” जायसवाल ने अपने शतक के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। ओपनर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक दोहरा शतक पूरा किया और दोनों देशों में अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने। जायसवाल इंग्लैंड में अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। यह जायसवाल का पांचवां टेस्ट शतक और इंग्लैंड के खिलाफ उनका तीसरा शतक था।