बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और मयंक यादव जैसे नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। इस बीच इशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ का चयन न होने पर खूब सवाल हुए। इन दोनों के अलावा एक और उभरता खिलाड़ी टीम में नहीं चुना गया है। उसका नाम है तिलक यादव। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तिलक ने भारतीय टीम के लिए जितना भी मौका मिला है अच्छा प्रदर्शन किया। वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसके बाद भी उन्हें नहीं चुना गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। 13 मैच में 41.60 की औसत और 149.64 के स्ट्राइक रेट से 416 रन बनाए थे। आईपीएल 2024 के दौरान ही तिलक चोटिल हो गए थे। ऐसे में जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे पर रियान पराग को मौका मिला। फिट होने के बाद वह दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखे थे। इंडिया डी के खिलाफ उन्होंने शतक भी जड़ा था।

तिलक वर्मा का प्रदर्शन

तिलक के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 16 मैचों की 15 पारी में 33.60 की औसत और 139.41 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 3 पारी में गेंदबाजी की है। 30 गेंद पर 26 रन दिए हैं और 2 विकेट लिए हैं। तिलक ने आखिरी भारत के लिए टी20 मैच मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। नंबर 3 पर उन्होंने 22 गेंद पर 26 रन बनाए थे।

IND vs BAN: मंयक की फिटनेस, जडेजा का रिप्लेसमेंट और IPL रिटेंशन; ये 5 कारण बताते हैं भारत-बांग्लादेश सीरीज का महत्व

रियान पराग का प्रदर्शन

रियान पराग की बात करें तो 6 मैच की 4 पारियों में 14.25 की औसत और 111.76 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में 15 पारी में 52.09 की औसत और 149.22 की स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए। पराग पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है। जिम्बाब्वे दौरे के बाद श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज में भी चुना गया।