भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने कानपुर में रनों का ऐसा अंबार लगाया कि बैजबॉल (आक्रामक शैली में बल्लेबाजी) कहे जाने वाले इंग्लैंड के रिकॉर्ड धराशायी हो गए। रोहित और जायसवाल की जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में टी20 जैसे धमाकेदार अंदाज में खेलती नजर आई।
रोहित शर्मा और जायसवाल का अटैक
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद से अटैक करना शुरू किया। जायसवाल ने पहले ही ओवर में चौके की हैट्रिक लगाई। रोहित शर्मा ने अगले ओवर में बैक टू बैक दो छक्के लगाए। तीसरे ओवर में टीम के खाते में 22 रन आए जिसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया।
भारतीय टीम ने तोड़ा बैजबॉल का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया जो कि टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। यह रिकॉर्ड इससे पहले इंग्लैंड के नाम था। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में यह रिकॉर्ड बनाया था। ओली पोप और बेन डकेट ने 4.2 ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 तक पहुंचा दिया था। दोनों ने मिलकर 50 रन के स्कोर तक 10 चौके लगाए। इससे पहले इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1994 में 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। हालांकि भारतीय टीम 18 गेंदों ही अर्धशतक लगाकर बैजबॉल का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
छक्कों के मामले में भी इंग्लैंड छूटा पीछे
सिर्फ इतना ही टीम इंडिया अब एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम भी बन गई है। भारतीय इस साल अब तक 91 छक्के लगा चुके हैं। भारत ने यहां भी बैजबॉल को पीछे छोड़ा। यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था जिन्होंने 2022 में 89 छक्के लगाए थे। इंग्लैंड ने 2022 में भारत की ही रिकॉर्ड तोड़ा था। साल 2021 में भारतीय खिलाड़ियों ने एक कैलेंडर इयर में 87 शतक लगाए थे।
