IND Vs BAN 1st Day-Night Test: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम पर खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। हालांकि, उसका यह फैसला सही साबित होता नहीं दिख रहा है। चायकाल से पहले ही उसकी पहली पारी 106 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ऐसी हालत करने में भारतीय तेज गेंदबाजों खासकर इशांत शर्मा और उमेश यादव ने अहम भूमिका निभाई है। इशांत ने 5, जबकि उमेश ने 3 विकेट अपने नाम किए हैं। मोहम्मद शमी भी 2 विकेट लेने में सफल रहे।
इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों विशेषकर रोहित शर्मा ने गजब की फील्डिंग का भी मुजाहिरा पेश किया। रोहित ने बिल्कुल SUPERMAN की तरह उड़ते हुए कैच लपका बांग्लादेश ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 17 रन बना लिए थे। आउट होने वाले बल्लेबाज इमरुल कायेस थे। उन्हें इशांत शर्मा ने एलबीडब्ल्यू किया था। 11वें ओवर के लिए विराट कोहली ने उमेश यादव को गेंद थमाई। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक को दूसरी स्लिप पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।
रोहित ने मोमिनुल हक का यह कैच बिल्कुल सुपरमैन की तरह उड़ते हुए पकड़ा। दरअसल, बाएं हाथ के मोमिनुल हक ने उमेश की अंदर आती गेंद को कट करने की कोशिश की। गेंद पूरी तरह से उनके बल्ले पर आई नहीं और पहली स्लिप पर खड़े विराट कोहली की ओर उछली। विराट जब तक कैच पकड़ने के आगे बढ़ते या छलांग लगाते तब तक रोहित ने अपने दाईं ओर डाइव लगाते हुए गेंद को अपने कब्जे में कर लिया था। आमतौर पर रोहित को इस तरह से फील्डिंग करते हुए कम ही देखा जाता है। ऐसे में विराट बिल्कुल अचंभित रह गए। उन्होंने विकेट लेने का जश्न मनाने के दौरान रोहित से इशारा कर बताया भी किया यह कैच उनकी ओर आ रहा था।
Stunner taken by Rohit
Take a bow @ImRo45 #RohitSharma #INDvBAN pic.twitter.com/cmu18ifrdP pic.twitter.com/MGwVqTFJtc— Introvert Anand (@ToratiAnand) November 22, 2019
