भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में रविवार (2 नवंबर) को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही 3 मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। होबार्ट के बेलरिव ओवल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। भारत ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए।

IND W vs SA W World Cup Final 2025 LIVE Score: Watch Here

होबार्ट में भारत का यह पहला टी20 मैच था। ऑस्ट्रेलिया यहां पहली बार टी20 हारी। 2010 में पहली बार खेली थी।ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जड़ा। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह को विकेट नहीं मिला, लेकिन वह काफी किफायती साबित हुए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके अलावा जितेश शर्मा ने भी छोटी, लेकिन बेहतरीन पारी खेली।

शुभमन गिल के विकेट पर सारा तेंदुलकर का रिएक्शन वायरल, होबार्ट में मैच देखने पहुंची सचिन की लाडली

ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने 74 और मार्कस स्टोइनिस ने 64 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 26 और जेवियर बार्टलेट 3 रन बनाकर नाबाद रहे। ट्रेविस हेड 6, जोश इंग्लिस 1, मिचेल ओवन बगैर खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3, वरुण चक्रवर्ती ने 2 और शिवम दुबे ने 1 विकेट लिए।

Match Ended

India in Australia, 5 T20I Series, 2025

Australia 
186/6 (20.0)

vs

India  
188/5 (18.3)

Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India beat Australia by 5 wickets

भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 23 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। जितेश शर्मा 13 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा 29, अभिषेक शर्मा 25 और सूर्यकुमार यादव 24 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल 17 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए। संजू सैमसन, कुलदीप यादव और हर्षित राणा की जगह जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। जोश हेजलवुड की जगह सीन एबट को मौका मिला। चौथा मैच चौथा मैच गुरुवार (6 नवंबर) को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा।

Live Updates
13:05 (IST) 16 Nov 2025

India vs Australia LIVE Score: जसप्रीत बुमराह 100 विकेट लेने से दो कदम दूर

जसप्रीत बुमराह टी20 में 100 विकेट लेने से दो कदम दूर हैं। अर्शदीप सिंह (101) अब तक इस मुकाम तक पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं।

13:00 (IST) 16 Nov 2025

LIVE Cricket Score: ग्लेन मैक्सवेल 50 विकेट लेने के करीब

ग्लेन मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट से एक कदम दूर हैं। मार्कस स्टोइनिस तीन विकेट दूर हैं।

12:55 (IST) 16 Nov 2025

India vs Australia LIVE Score: तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी पूरा कर सकते हैं 1000 रन

तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरा करने के करीब हैं। तिलक को 38 और अभिषेक को 64 रन चाहिए। टिम डेविड भी 50 रन दूर हैं।

12:50 (IST) 16 Nov 2025

IND vs AUS 3rd T20I LIVE Score: संजू सैमसन पांच रन बनाते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

संजू सैमसन को टी20 में 1000 रन बनाने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए पांच रन चाहिए।

12:45 (IST) 16 Nov 2025

LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन/मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, सीन एबॉट/महली बियर्डमैन, मैट कुहनेमन।

12:40 (IST) 16 Nov 2025

IND vs AUS LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे/रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

12:40 (IST) 16 Nov 2025

IND vs AUS LIVE Score: ग्लेन मैक्सवेल की वापसी

चोट से उबरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल की इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी। उनकी वापसी से ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम मजबूत होगा। गेंदबाजी में भी एक विकल्प मिलेगा।

18:13 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS: भारत ने होबार्ट में टी20 इंटरनेशनल में जीत से शुरुआत की, कंगारुओं ने इस मैदान पर 8 साल बाद झेली हार

भारत ने होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराते हुए इतिहास रचा। यह इस मैदान पर भारत का पहला टी20 मैच था और टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। इसके साथ ही भारत ने होबार्ट में अपनी चौथी लगातार इंटरनेशनल जीत दर्ज की, जबकि ऑस्ट्रेलिया को यहां पहली टी20 हार मिली। ...अधिक जानकारी
17:57 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS: भारत ने ले लिया दूसरे मैच की हार का बदला, तीसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर नहीं ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द मैच'

IND vs AUS: भारत ने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया और दूसरे मैच में मिली हार का बदला लेते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। ...और पढ़ें
17:14 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की। जितेश शर्मा ने विजयी चौका लगाया। भारत ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन। वाशिंगट सुंदर 49 और जितेश शर्मा 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

17:10 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: भारत जीत के करीब

भारत ने 18 ने 5 विकेट पर 182 रन बनाए। 12 गेंद पर 5 रन चाहिए। जितेश शर्मा 17 और वाशिंगटन सुंदर 22 गेंद पर 48 रन बनाकर क्रीज पर। 22 गेंद पर 37 रन चाहिए।

16:52 (IST) 2 Nov 2025

LIVE Cricket Score: तिलक वर्मा को जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेजा

तिलक वर्मा को जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 29 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 29 रन बनाकर क्रीज पर। जितेश शर्मा नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 14.2 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए। 34 गेंद पर 42 रन चाहिए।

16:50 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS LIVE Score: वाशिंगटन सुंदर तूफानी पारी खेल रहे हैं

वाशिंगटन सुंदर तूफानी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 11 गेंद पर 29 रन ठोक गिए हैं। तिलक वर्मा 29 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 34 रन की साझेदारी। भारत ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 42 रन चाहिए।

16:45 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: भारत को 42 गेंद पर 61 रन चाहिए

भारत ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 126 रन बनाए। 42 गेंद पर 61 रन चाहिए। तिलक वर्मा 27 और वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर क्रीज पर।

16:38 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: अक्षर पटेल को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा

अक्षर पटेल को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 गेंद पर 17 रन बनाए। तिलक वर्मा 24 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 11.1 ओवर में 4 विकेट पर 111 रन। 53 गेंद पर 76 रन चाहिए।

16:29 (IST) 2 Nov 2025

LIVE Cricket Score: भारत को 66 गेंद पर 92 रन चाहिए

भारत ने 9 ओवर में 3 विकेट 95 रन बनाए। 66 गेंद पर 92 रन चाहिए। अक्षर पटेल 5 और तिलक वर्मा 20 रन बनाकर क्रीज पर। 9 गेंद पर 24 रन की साझेदारी हुई।

16:25 (IST) 2 Nov 2025

T20I के पहले ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा 6; अभिषेक बने नंबर 2 तोड़ा इशान का रिकॉर्ड, हिटमैन अब भी पहले स्थान पर

Abhishek Sharma T20I record: अभिषेक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ...यहां पढ़ें
16:21 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS LIVE Score: सूर्यकुमार यादव को मार्कस स्टोइनिस ने पवेलियन भेजा

सूर्यकुमार यादव को मार्कस स्टोइनिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 रन बनाए। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 7.3 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन। 75 गेंद पर 111 रन चाहिए।

16:10 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: शुभमन गिल को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 5.3 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन। जीत के लिए 87 गेंद पर 126 रन चाहिए।

15:57 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS LIVE Score: अभिषेक शर्मा को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा

अभिषेक शर्मा को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 गेंद पर 25 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3.3 ओर में 1 विकेट पर 33 रन। जीत के लिए 154 रन चाहिए।

15:53 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: भारत को जीत के लिए 157 रन चाहिए

भारत ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 30 रन बनाए। जीत के लिए 157 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 24 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 30 रन की साझेदारी।

15:43 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। जेवियर बार्टलेट ने नोबॉल से शुरुआत की, लेकिन अभिषेक फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए। अभिषेक शर्मा ने तीसरी गेंद पर छक्के से खाता खोला। शुभमन गिल ने आखिरी गेंद पर 1 रन से खाता खोला। भारत ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन बनाए। जीत के लिए 178 रन चाहिए।

15:33 (IST) 2 Nov 2025

IND A vs SA A: ऋषभ पंत शतक से चूके, इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया; 8 विकेट लेने वाला बॉलर बना प्लेयर ऑफ द मैच

IND A vs SA A: इंडिया ने ऋषभ पंत की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ए टीम को पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट से हरा दिया। पंत ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए। ...यहां पढ़ें
15:20 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 187 का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 26 और जेवियर बार्टलेट 3 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 10 रन दिए और 1 विकेट लिया।

15:15 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia LIVE Score: मार्कस स्टोइनिस आउट

मार्कस स्टोइनिस को आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 गेंद पर 64 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 25 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 19.3 ओवर में 6 विकेट 182 रन बनाए।

15:13 (IST) 2 Nov 2025

India vs Australia LIVE Score: मैथ्यू शॉर्ट-मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतकीय साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 25 और मार्कस स्टोइनिस 58 रन बनाकर क्रीज पर। 36 गेंद पर 58 रन की साझेदारी।

15:05 (IST) 2 Nov 2025

लाइव क्रिकेट स्कोर: मैथ्यू शॉर्ट और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर

ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 156 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट 20 और मार्कस स्टोइनिस 43 रन बनाकर क्रीज पर।

14:50 (IST) 2 Nov 2025
IND vs AUS LIVE Score: टिम डेविड को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा

टिम डेविड को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 38 गेंद पर 74 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद पर 25 रन बनाकर क्रीज पर।

14:39 (IST) 2 Nov 2025
India vs Australia LIVE Score: टिम डेविड की तूफानी बैटिंग जारी

टिम डेविड की तूफानी बैटिंग जारी है। वह 33 गेंद पर 70 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 11 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन। मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर।

14:28 (IST) 2 Nov 2025
India vs Australia 3rd T20I LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल ओवन को पवेलियन भेजा

वरुण चक्रवर्ती ने मिचेल ओवन को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज हैं। टिम डेविड 54 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया ने 8.3 ओवर में 4 विकेट पर 73 रन बनाए।