Live Score India vs Australia WTC Final 2023 Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) रोमांचक मोड़ पर है। हालांकि, लंदन के द ओवल स्टेडियम में अभी पलड़ा ऑस्ट्रेलिया का भारी दिख रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 71 रन की साझेदारी। रोहित शर्मा 43, शुभमन गिल 18 और चेतेश्वर पुजारा 27 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन को 1-1 विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 270 रन बनाए। उसने भारत को 444 रन का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में सबसे ज्यादा एलेक्स कैरी ने नाबाद 66 रन बनाए। मिचेल स्टार्क और मार्नस लाबुशेन ने 41-41 रन की पारी खेली। टीम इंडिया पहली पारी में 296 पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बड़ी बढ़त मिल गई।
ICC World Test Championship Final, 2023
Australia
469(121.3)& 270/8dec
India
296(69.4)& 234(63.3)
Match Ended ( Day 5 – Final )
Australia beat India by 209 runs
India vs Australia WTC Final 2023 Day 4: ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन जीत के लिए टीम इंडिया को 280 रनों की जरूरत। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 20 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 71 रन की साझेदारी। रोहित शर्मा 43, शुभमन गिल 18 और चेतेश्वर पुजारा 27 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन को 1-1 विकेट मिला।
टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 312 रन और चाहिए। विराट कोहली 26 और अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। स्कॉट बोलैंड और नाथ लियोन गेंदबाजी कर रहे हैं।
टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 324 रन और चाहिए। विराट कोहली 20 और अजिंक्य रहाणे 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 रन की साझेदारी हुई। स्कॉट बोलैंड और नाथ लियोन गेंदबाजी कर रहे हैं।
2 ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर है। चेतेश्वर पुजारा पैट कमिंस की गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 93 रन। जीत के लिए 351 रन चाहिए।
नाथन लियोन ने रोहित शर्मा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 43 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 27 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 19.5 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन। जीत के लिए 352 रन चाहिए। पुजारा और रोहित के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई।
टीम इंडिया ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 360 रनों की जरूरत। रोहित शर्मा 39 और चेतेश्वर पुजारा 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 43 रन की साझेदारी हुई। कैमरन ग्रीन और पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे हैं।
टीम इंडिया फिलहाल 6 की रनरेट से रन बना रही है। 10 ओवर में टीम ने 1 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 385 रन की जरूरत। रोहित शर्मा 31 और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी करते हुए।
चायकाल के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। चेतेश्वर पुजारा ने स्कॉट बोलैंड की आखिरी गेंद पर चौके से खाता खोला। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट 45 रन। रोहित शर्मा 22 और चेतेश्वर पुजारा 4 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया को जीत के लिए 399 रन चाहिए।
शुभमग गिल के कैच पर बहस जारी रहेगा। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने स्लिप ने ड्राइव लगाते हुए कैच पकड़ा। ऐसा लग रहा था कि ग्रीन की उंगलियां नीचे नहीं थीं। गिल के कैच को लेकर विवाद होना तय है।
444 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स अच्छी लय में दिख रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर बगैर विकेट के 23 रन। शुभमन गिल 9 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर क्रीज पर। पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहे हैं।
टीम इंडिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम को 444 रन का टारगेट मिला है और अभी मैच में 137 ओवर का खेल बाकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। रोहित शर्मा स्ट्राइक लेंगे। पैट कमिंस गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी घोषित कर दी है। उसने भारत को 444 रन का लक्ष्य दिया। मोहम्मद शमी ने पैट कमिंस को 5 रन पर आउट किया और इसके बाद पारी घोषित हो गई। एलेक्स कैरी 66 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 270 रन बनाए।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत बढ़त बना ली है। मिचेल स्टार्क को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 रन बनाए। और एलेक्स कैरी 64 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट पर 260 रन। टीम के पास 433 रनों की बढ़त
डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत बढ़त बना ली है। मिचेल स्टार्क और एलेक्स कैरी ने 85 रन की साझेदारी कर ली है। स्टार्क 33 और कैरी 64 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 252 रन। टीम के पास 425 रनों की बढ़त
डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 400 की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 55 और मिचेल स्टार्क 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हुई।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे हैं। मिचेल स्टार्क 11 और एलेक्स कैरी 41 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 205 रन।
डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 201 रन हो गया है । बढ़त 374 रन की हो गई है। एलेक्स कैरी 41 और मिचेल स्टार्क 11 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 42 गेंद पर 34 रन की साझेदारी हुई। इस सेशन में टीम इंडिया ने 2 विकेट चटकाए और 78 रन दिए।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 200 रन हो गया है । बढ़त 373 रन की हो गई है। एलेक्स कैरी 41 और मिचेल स्टार्क 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 36 गेंद पर 33 रन की साझेदारी हुई।
ऑस्ट्रेलिया को रविंद्र जडेजा ने कैमरन ग्रीन को आउट करके छठा झटका दिया है। उन्होंने 25 रन बनाए। एलेक्स कैरी 22 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 167 रन। ऑस्ट्रेलिया के पास 340 रन की बढ़त
टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। पहले एक घंटे में ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन बनाए और एक विकेट खोया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 156 रन हो गया है। टीम के पास 329 रन का लक्ष्य है। एलेक्स कैरी 15 और कैमरन ग्रीन 21 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हुई।
एलेक्स कैरी 5 और कैमरन ग्रीन 15 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 136 रन। टीम के पास 309 रनों की बढ़त। दोनों के बीच 12 रनों की साझेदारी। टीम इंडिया को विकेट की तलाश। उमेश यादव और मोहम्मद शमी गेंदबाजी करते हुए।
टीम इंडिया ने चौथे दिन की काफी बेहतरीन शुरुआत की है। मार्नस लाबुशेन को उमेश यादव ने पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 124 रन। ऑस्ट्रेलिया के पास 297 रन की बढ़त।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिख रहा है। टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। उसके पास 296 रनों की बढ़त है। मार्नस लाबुशेन 41 और कैमरन ग्रीन 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिख रहा है। टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। उसके पास 296 रनों की बढ़त है। मार्नस लाबुशेन 41 और कैमरन ग्रीन 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 के चौथे का पहला सेशन टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को आउट करना होगा। ऑस्ट्रेलिया जितनी देर बल्लेबाजी करेगी भारत की परेशानी उतनी ही बढ़ती जाएगी।
India vs Australia WTC Final 2023 Day 4: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। ओवल में टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 327 रन बना लिए थे। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ दिया था। इसके बदौलत टीम ने 469 का स्कोर खड़ा कर दिया। ऐसे में टीम इंडिया को मैच में वापसी करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की जरूरत थी, लेकिन शीर्षक्रम फेल हुआ और ऐसा नहीं हो सका। टीम इंडिया को अब मैच पर कब्जा जमाने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा। पहले ऑस्ट्रेलिया को 400 से कम की बढ़त पर आउट करना होगा। इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया कबतक बल्लेबाजी करती यह निर्णायक होगा। जितनी देर होगी उतनी ही भारत की परेशानी बढ़ेगी। चौथे बारिश के भी आसार हैं। हालांकि, सोमवार को रिजर्व डे भी है। टीम इंडिया के शीर्षक्रम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजी हैं। उनके पास खुद को बड़े मैचों का खिलाड़ी साबित करने का मौका है। दोनों ही खिलाडियों पर अच्छा करने का दबाव होगा।