बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के गाबा टेस्ट के दूसरे दिन रविवार (15 दिसंबर) को मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टअर्ट ब्रॉड की तरह गिल्लियों को बदला और यह टोटका काम कर गया। नितीश रेड्डी ने अगले ही ओवर में मार्नस लाबुशेन को पवेलियन भेज दिया। मामला ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 33वें ओवर का है। स्टीव स्मिथ के खिलाफ पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई।

मार्नस लाबुशेन दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए। तीसरी गेंद से पहले मोहम्मद सिराज ने स्ट्राइक एंड पर गिल्लियों को पलटा। उनके जाते ही लाबुशेन ने गिल्लियों को पलट दिया। चौथी गेंद पर वह आउट होने से बचे। उन्होंने ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद को छोड़ा और वह अंदर आई। ऑफ स्टंप के काफी करीब से गई। पांचवीं गेंद पर 2 रन आया।

IND vs AUS, 3rd Test Match Full Scorecard In Hindi: Watch Here

लाबुशेन का ध्यान भटका

33वें ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन था। 34वें की पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ ने 3 रन लिए। नितीश रेड्डी ने दूसरी गेंद पर मार्नस लाबुशेन को दूसरी स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने 55 गेंद पर 12 रन बनाए। सिराज का ‘टोटका’भारत के काम आ गया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे लाबुशेन का ध्यान भटका और वह आउट हो गए। नीचे गिल्लियां पलटने का पूरा ड्रामा देख सकते हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टअर्ट ब्रॉड को एशेज में इसी तरह गिल्लियों पटलने का ‘टोटका’ आजमाते देखा गया था।

लाबुशेन कैसे हुए आउट

नितीश रेड्डी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद की। लाबुशेन ने ड्राइव लगाने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया। दूसरी स्लिप में खड़े कोहली की दाईं ओवर गई। उन्होंने बेहतरीन कैच लपका। नितीश रेड्डी ने इस सीरीज में दूसरी बार लाबुशेन को आउट किया। इससे पहले एडिलेड टेस्ट में उन्होंने लाबुशेन को आउट किया था। लाबुशेन तब अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 64 रन बनाए थे।

मोहम्मद सिराज तकलीफ में दिखे

भारत के लिए 37वें ओवर में बुरी खबर आई। मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। उन्हें पैर में दिक्कत महसूस हुई और बीच ओवर में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। आकाशदीप ने ओवर पूरा किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही सिराज मैदान पर आ गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)