भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में शतक जड़ा। नवंबर 2018 के बाद उनके बल्ले से पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतत निकला है। एक साल से भी ज्यादा समय बाद रोहित शर्मा ने इस सीरीज के साथ टी20 में वापसी की। वह पहले दो मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने तीसरे टी20 में सारी कसर पूरी कर दी।
रोहित शर्मा ने लगाया शतक
रोहित ओपनिंग करने उतरे लेकिन एक के बाद एक भारत के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। 22 रन के स्कोर पर टीम इंडिया चार विकेट खो चुके थी। रोहित ने यहां से पारी को संभाला और रिंकू सिंह के साथ 190 साझेदारी की। रोहित ने नाबाद 69 गेंदों में 121 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
रोहित ने मैक्सवेल और सूर्यकुमार को छोड़ा पीछे
यह रोहित का पांचवां अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक है जिसके साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने चार-चार शतक जमाए हैं। रोहित ने साल 2019 तक चार टी20 शतक जमा दिए थे। पांचवां शतक लगाने में उन्हें लगभग पांच साल लग गए। साल 2018 में रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे।
रोहित की नाबाद 121 रनों की पारी भारत की ओर से टी20 में चौथी सबसे बड़ी पारी है। वहीं विराट कोहली के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में शतकीय पारी खेली है। हिटमैन कहे जाने वाले भारतीय टीम का