कप्तान वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज के तूफानी शतक की मदद से इंडिया अंडर-19 ने बुधवार (7 जनवरी) को साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ 7 विकेट पर 388 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका अंडर-19 को 394 रनों का लक्ष्य मिला। इंडिया अंडर-19 को 5 रन पेनल्टी के मिले। इससे उसकी स्कोर 393 रन तक पहुंच गया।
इंडिया अंडर-19 को 50वें ओवर की चौथी गेंद के बाद 5 रन पेनल्टी के मिले। चौथी गेंद के बाद कुछ देर के लिए मैच रुका। दोनों मैदानी अंपयारों ने बातचीत की और आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के कारण स्करोर की ओर पांच पेनल्टी रन का इशारा किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मोहम्मद एनान ने छक्का लगाया। फिर आखिरी गेंद पर 1 रन आए। इससे इंडिया अंडर-19 ने 7 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी समाप्त की।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी: रस्में, होली और सानिया चंडोक संग सात फेरे, सब एक ही हफ्ते में!
वैभव सूर्यवंशी-एरोन जॉर्ज की शानदार पारी
इंडिया अंडर-19 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंद पर 127 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथी ओपनर एरोन जॉर्ज ने 106 गेंद पर 118 रन की शतकीय पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 154 गेंद पर 227 रन जोड़े। इसके बाद कोई बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। आखिरी 6 विकेट 56 रन पर गिर गए। वैभव और जॉर्ज ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी 400 से ज्यादा का स्कोर तय दिख रहा था, लेकिन आगे के बल्लेबाज उस लय को जारी नहीं रख पाए।
इंडिया अंडर-19 के अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन
इंडिया अंडर-19 के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो मोहम्मद एनान 19 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। हेनिल पटेल ने नाबाद 19 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी ने 34, अभिज्ञान कुंडू ने 21, कनिष्क चौहान ने 10, आरएस अंबरीश ने 8 और हरवंश पंगालिया ने 2 रन बनाए। साउथ अफ्रीका अंडर-19 के लिए एनटांडो सोनी ने 3 और जेसन राउल्स ने 2 विकेट झटके।
