इंग्लैंड दौरे पर इंडिया अंडर-19 के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे यूथ टेस्ट की पहली पारी में कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। म्हात्रे शतक से चूक गए हैं। विहान ने बेहतरीन शतक जड़ा। इंग्लैंड अंडर 19 के लिए बाएं हाथ के स्पिनर रालेफ अलबर्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।
दूसरे यूथ टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया अंडर-19 के लिए आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हो गए थे। म्हात्रे 90 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया।
विहान मल्होत्रा के आउट होने के बाद विकेट का पतझड़ शुरू
इंडिया अंडर-19 का दूसरा विकेट 170 पर गिरा। इसके बाद विकेट का पतझड़ शुरू हो गया। विहान मल्होत्रा 123 गेंद पर 120 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 19 चौके और 3 छक्के लगाए। वह जब आउट हुए इंडिया अंडर-19 का स्कोर 7 विकेट पर 253 रन हो गया।
वैभव सूर्यवंशी फ्लाप, एकांश सिंह के शतक से इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन ठोके
रालेफ अलबर्ट ने 6 विकेट लिए
रालेफ अलबर्ट ने 15 ओवर में 53 रन देकर 6 विकेट लिए। अभिज्ञान कुंडू और राहुल कुमार बगैर खाता खोले आउट हुए। हरिवंश पंगालिया ने 28 रन बनाए। आरएस अंबरिश भी कुछ खास नहीं कर पाए। वह भी खाता खोले बगैर आउट हुए। हेनिल पटेल भी शून्य पर पवेलियन लौटे।
इंग्लैंड अंडर-19 ने 30 रन की बढ़त हासिल की
कनिष्क चौहान के तौर पर इंडिया अंडर-19 का आखिरी विकेट गिरा। उन्होंने 23 रन बनाए। इंडिया अंडर-19 ने पहली पारी में 279 रन बनाए। इंग्लैंड अंडर-19 ने 30 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड अंडर-19 ने एकांश सिंह की 117 रन की पारी के बदौलत 309 रन बनाए। पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ रहा था।
इंग्लैंड अंडर-19 की प्लेइंग 11
एडम थॉमस, बेन डॉकिन्स, आर्यन सावंत, रॉकी फ्लिंटॉफ, बेन मेयस, थॉमस रेव (कप्तान और विकेटकीपर), एकांश सिंह, राल्फी अल्बर्ट, जेम्स मिंटो, एलेक्स ग्रीन, एएम फ्रेंच।
इंडिया अंडर-19 की प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), राहुल कुमार, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, नमन पुष्पक, आदित्य रावत।