इंग्लैंड अंडर-19 ने इंडिया अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड अंडर-19 के ओपनर्स बेन डॉकिंस और एडम थॉम्स ने इंडिया अंडर-19 के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए लगभग 47 ओवर बल्लेबाजी करके आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली इंडिया अंडर-19 के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए।
बेन डॉकिंस और एडम थॉम्स के बीच पहले विकेट के लिए 46.3 ओवर में 188 रन की साझेदारी हुई। आदित्य रावत ने एडम थॉम्स को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ी। थॉम्स शतक से चूक गए। उन्होंने 132 गेंद पर 8 चौके की मदद से 91 रन बनाए। डॉकिंस पर थॉम्स के आउट होने के बाद भी दबाव नहीं दिखा। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा।
बेन डॉकिंस का बेहतरीन शतक
इंग्लैंड अंडर-19 ने चौथे दिन 52 ओवर के बाद 2 विकेट पर 226 रन बना लिए। उसके पास 256 रन की बढ़त है। डॉकिंस 161 गेंद 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रन बनाकर क्रीज पर हैं। थॉम्स रीव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेन मायस 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी आदित्य रावत ने पवेलियन भेजा। बेन डॉकिंस और एडम थॉम्स पहली पारी में खाता नहीं खेल पाए थे।
इंग्लैंड को पहली पारी के बाद 30 रन की बढ़त मिली
इंग्लैंड अंडर-19 ने पहली पारी में 309 रन बनाए। एकांश सिंह ने बेहतरीन शतक जड़ा था। थॉम्स रीव ने अर्धशतक जड़ा था। इसके जवाब में इंडिया अंडर-19 ने 279 रन बनाए थे। विहान मल्होत्रा ने शतक जड़ा। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे शतक से चूक गए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 30 रन की बढ़त हासिल की थी। इंडिया अंडर-19 और इंग्लैंड के बीच पहला यूथ टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। इससे पहले 5 मैचों की वनडे सीरीज को इंडिया अंडर-19 ने अपने नाम किया था। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी।