South Africa (SA) vs Sri Lanka (SL) Playing 11: श्रीलंका शनिवार 7 अक्टूबर को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। दोनों टीमें नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। श्रीलंकाई टीम ने क्वालिफायर के जरिए विश्व कप 2023 में खेलने की योग्यता हासिल की है। दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंकाई टीम जाहिर एक अच्छे अभियान की उम्मीद कर रही होगी।
एशिया कप 2023 के फाइनल को छोड़ दिया जाए तो पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वह सकारात्मक शुरुआत करने को लेकर उत्सुक होंगे। साउथ अफ्रीका के भी पिछले कुछ समय में नतीजे शानदार रहे हैं। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में शानदार जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका को विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जाता है।
श्रीलंका और साउथ अफ्रीका दोनों ही चोटों के कारण प्रमुख खिलाड़ियों की कमी महसूस कर रहे हैं। श्रीलंका के सफेद गेंद के सुपरस्टार वानिंदु हसरंगा पूरे टूर्नामेंट के लिए बाहर हो गए हैं, जबकि प्रोटियाज को चोटों के कारण एनरिक नॉर्खिया और सिसांडा मगाला की कमी खल रही है। श्रीलंका को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मजबूत टीम उतारने की उम्मीद होगी।
महेश तीक्षणा ने सितंबर 2021 में कोलंबो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था और 37 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण वह अनुपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि डुनिथ वेलालेज के लिए एक और मौका है। डुनिथ वेलालेज ने कभी भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेला है। यह बात बल्लेबाजों की तुलना में उनके लिए बड़ा फायदा हो सकती है।
साउथ अफ्रीका की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप तय है। उनके पास टेम्बा बावुमा, क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर हैं, लेकिन गेंदबाजी उतनी ही कम, दो स्पिनर? टेम्बा बावुमा ने शुक्रवार को बताया कि अभी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन केशव महाराज की जगह पक्की लग रही है।
अरुण जेटली स्टेडियम में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें
South Africa Playing 11 Against Sri Lanka (साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन)
टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी।
Sri Lanka Playing 11 Against South Africa (श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन)
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंता, लाहिरू कुमारा, मथीशा पथिराना।
साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका ड्रीम11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 1
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (उप कप्तान), कुसल मेंडिस। बल्लेबाज: पथुम निसांका, टेम्बा बावुमा, डेविड मिलर। ऑलराउंडर: मार्को यानसेन, डुनिथ वेलालेज, धनंजय डिसिल्वा। गेंदबाज: कगिसो रबाडा, मथीशा पथिराना।
साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका ड्रीम11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 2
विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक (उप कप्तान), कुसल मेंडिस। बल्लेबाज: पथुम निसांका, रॉसी वैन डेर डुसेन, चरित असालंका। ऑलराउंडर: धनंजय डिसिल्वा, एडेन मार्कराम (कप्तान), डुनिथ वेलालेज (उप कप्तान), मार्को यानसेन। गेंदबाज: कगिसो रबाडा, मथीसा पथिराना।