आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत का सफर जारी है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाला पहला देश भी है। श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भारतीय टीम की ऑलराउंडर जेमिमा रोड्रिग्ज डांस करती नजर आ रही हैं। इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार जेमिमा के वीडियो को आईसीसी ने वायरल किया है। इस बार वे बच्चों को डांस सिखाती हुई नजर आ रही हैं।
जेमिमा वीडियो में ऑस्ट्रेलिया की बच्चियों को बॉलीवुड डांस सिखाते नजर आ रही हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले जेमिमा होटल के लॉबी से जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ऑफ-ड्यूटी सिक्योरिटी गार्ड के साथ डांस करना शुरू कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने जेमिमा को हूबहू कॉपी किया। इस वीडियो को आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डाला, जो अब काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक ऑफ-ड्यूटी सिक्योरिटी गार्ड के साथ डांस कर रही हैं। आईसीसी ने लिखा- जेमिमा का जबरदस्त डांस ऑफ ड्यूटी सिक्योरिटी गार्ड के साथ।
View this post on Instagram
Jemimah Rodrigues is dancing again! This time teaching her moves to some kids! #T20WorldCup
उस वीडियो के बैकग्राउंड में कार्तिक की फिल्म ‘लव आज कल’ का गाना ‘ट्विस्ट’ बज रहा था। ‘ट्विस्ट’ गाने में कार्तिक और सारा अली खान के डांस को लोगों ने खूब पसंद किया। हालांकि, कार्तिक की ये फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। कार्तिक ने जेमिमा से वर्ल्ड कप जीतकर आने की बात कही थी। वहीं, उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की भी तारीफ की। कार्तिक ने कहा था कि लोगों की डिमांड पर ‘सिक्योरिटी जी’ को बॉलीवुड लेकर आइए।
जेमिमा ने 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। वे तब से टीम की अहम सदस्य बन गईं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में दो छोटी-छोटी पारियां खेली हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में जेमिमा ने 33 गेंद पर 26 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 37 गेंद पर 34 रन की पारी खेली थी। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 गेंद पर 10 रन ही बना सकीं। श्रीलंका के खिलाफ 15 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए।