अफगानिस्तान के लिए साल 2023 मे इब्राहिम जादरान ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस साल अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने रहमत शाह को पीछे छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक जड़ा और वह एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में रहमत शाह की बराबरी कर ली।
इब्राहिम जादरान से पहले अफगानिस्तान के लिए 2 बल्लेबाज 1 साल में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। रहमत शाह ने तीन बार ऐसा किया है। रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी 2023 में ही 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। रहमत शाह ने 2018 में 722, 2019 में 646 और 2022 में 616 रन बनाए थे। गुरबाज ने 2023 में 631 रन बनाए।
एक साल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले अफगान बल्लेबाज
अफगानिस्तान के लिए एक साल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो रहमत शाह ने 2018 में 7 बार ऐसा किया था। 2023 में इब्राहिम जादरान ने 7 बार ऐसा किया। रहमत शाह ने 2017 और 2022 में 6-6 बार ऐसा किया। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 2023 में 6 बार फिफ्टी प्लस स्कोर कर चुके हैं।
इब्राहिम जादरान ने इतिहास रचा
इब्राहिम जादरान ने वानखेड़े में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। अफगानिस्तान की टीम 2015 में पहली बार वर्ल्ड कप खेली थी। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले तक कोई शतक नहीं लगा था। अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप में यह 23 वां मैच है।
इब्राहिम जादरान ने 143 गेंद पर नाबाद 129 रन बनाए
इब्राहिम जादरान ने 143 गेंद पर नाबाद 129 रन बनाए। राशिद खान ने 18 गेंद पर नाबाद 35 रन ठोके। दोनों ने 28 गेंद पर 58 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान ने 292 रन का टारगेट दिया। अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 291 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में कभी इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया है।