पहली बार आयोजित हो रही महिला हॉकी इंडिया लीग के लिए बुधवार को दिल्ली में ऑक्शन किया गया। ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों के लिए टीमों ने जमकर पैसा लुटाया। भारतीय कप्तान सलीमा टेटे, युवा खिलाड़ी उदिता दुहान, लारेमसियामी हमरजोटे और पूर्व कप्तान सविता पूनिया जैसे नाम महंगे साबित हुए। हालांकि कप्तान सलीमा टेटे से ज्यादा जूनियर खिलाड़ियों पर पैसा बरसा।
उदिता दुहान रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी
लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं डिफेंडर उदिता दुहान जिनके लिए कई टीमों के बीच लड़ाई देखने को मिली। आखिर में सूरमा और बंगाल के बीच बीडिंग की लंबी लड़ाई चली और दुहान को बंगाल टाइगर्स ने 32 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि यह पुरुष लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी की आधे से भी कम रकम है।
इश्किा चौधरी ने रचा इतिहास
सभी टीमों के पास दो करोड़ रुपए का पर्स था जिसमें से उन्हें 24 खिलाड़ी खरीदने थे। दिन की शुरुआत ज्योति से हुई थी लेकिन वह 10 लाख रुपए के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहीं। वहीं प्रीति दुबे को भी कोई खरीदार नहीं मिला। डिफेंडर इशिका चौधरी ऑक्शन में बिकने वाली पहली खिलाड़ी रहीं। उनके लिए ओडिशा साथ हुई। इस खिलाड़ी को ओडिशा वॉरियर्स ने 16 लाख रुपए में खरीदा।
सूरमा क्लब में शामिल हुईं सलीमा टेटे
भारतीय कप्तान सलीमा टेटे को सूरमा हॉकी क्लब ने 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बाद महिला टीम की कप्तान भी सूरमा के ही हिस्से आईं। टीम इंडिया की पूर्व कप्तान सविता पूनिया भी सूरमा की ओर से खेलते हुई नजर आएंगी। पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने उनते लिए बोली लगाई और 20 लाख रुपए में सविता को टीम से जोड़ा।