भारत के विभिन्न राज्यों के लंबी दूरी के चोटी के धावक हिमाचल प्रदेश के ताबो में 26 जून को होने वाली हिमाचल हाफ मैराथन में हिस्सा लेंगे जिसे ‘रन टु ब्रीथ’ नाम दिया गया है। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस मैराथन का आयोजन भारतीय पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण के सहयोग से सामाजिक संस्था रोयान ने किया है। ताबो दस हजार फुट पर की ऊंचाई पर स्थित है और लाहौल व स्पीति का हिस्सा है जहां हजारों साल पुराने बौद्ध स्तूप हैं।
रोयान के प्रमुख डा. अमीद मुराद के अनुसार इस मैराथन में दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, बंगलुरु, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित दूसरे राज्यों के धावक हिस्सा लेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आयोजन के मुख्य संरक्षक हैं। पहले इसका आयोजन पांच जून को किया जाना था लेकिन हिमाचल में निकाय चुनाव को देखते हुए इसे अब भी 26 जून को आयोजित किया जाएगा।