India vs North Korea Football Score, Intercontinental Cup 2019 Streaming –  गत चैम्पियन भारतीय फुटबाल टीम को शनिवार को यहां ट्रांसस्टेडिया एरीना में इंटरकांटिनेंटल कप के दूसरे मैच में उत्तर कोरिया से 2-5 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम इससे पहले शुरूआती मैच में सुनील छेत्री के दो गोल के बावजूद ताजिकिस्तान से 2-4 से पराजित हो गयी थी। हालांकि उसके पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि उत्तर कोरिया को शुरूआती मैच में सीरिया से 2-5 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके लिये उसे उम्मीद लगानी होगी कि उत्तर कोरिया ताजिकिस्तान से हार जाये और भारत अपने अंतिम मुकाबले में सीरीया को बड़े अंतर से हरा दे।

ताजिकिस्तान ने सीरिया को 2-0 से हराया था जिससे वह छह अंक लेकर फाइनल में पहुंच गया है। भारत का गोल अंतर हालांकि माइनस पांच है और उत्तर कोरिया का शून्य जबकि सीरिया का प्लस एक है। भारत के लिये पहला गोल 51वें मिनट में लालियानजुआला चांगते ने सुनील छेत्री के पास पर गोल दागा। इसके बाद टीम के लिये छेत्री ने उदांता सिंह के पास पर 71वें मिनट में दूसरा गोल किया।

उत्तर कोरिया के कप्तान जोंग ग्वान ने आठवें मिनट में पहला गोल कर टीम को आगे किया। इसके बाद शिनजिन ने 16वें में और 28वें मिनट में जोंग ग्वान, 63वें मिनट में री चोल ने, री हयोंग जिंग ने इंजुरी टाइम (90 प्लस दो मिनट) में गोल किये।

Live Blog

21:56 (IST)13 Jul 2019
कोरिया ने जीता मुकाबला

ब्लू टाइगर के लिए ये मैच करो या मरो का था लेकिन टीम इंडिया इस मुकाबले 5-2 से हार गई है। डीपीआर कोरिया ने 3 गोल की बढ़त के साथ कमाल की जीत दर्ज की है। भारत का एक और निराशाजनक प्रदर्शन। वो अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।

21:16 (IST)13 Jul 2019
भारत ने दागा गोल

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ब्लू टाइगर ने अपना पहला गोल दाग दिया है। हालांकि अभी भारत 3-1 से पीछे है। डीपीआर कोरिया थोड़ी कमजोर दिख रही है इस हाफ में।

20:49 (IST)13 Jul 2019
पहले हाफ में डीपीआर कोरिया 3-0 से आगे

पहले हाफ का खेल हो चुका है और टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और इस पहले हाफ में वो 3-0 से पीछे है। पोजिशनिंग भी भारत के पास नहीं रह रही है। भारत के वापसी करने के लिए 45 मिनट का समय है। दूसरे हाफ में ब्लू टाइगर को कमाल करना होगा।

20:39 (IST)13 Jul 2019
संदेश को येलो कार्ड

35वें मिनट में संदेश को एक येलो कार्ड मिल गया है। ब्लू टाइगर 3-0 से पीछे है। भारत को अपने पहले गोल की तलाश है। 

20:32 (IST)13 Jul 2019
तीसरा गोल

29वें मिनट में कोरिया के कप्तान ग्वान ने तीसरा गोल दाग दिया है। अमरिंदर हेडर को रोक नहीं पाए हैं। भारत को शानदार वापसी करनी होगी। डीपीआर का शानदार प्रदर्शन।

20:28 (IST)13 Jul 2019
अमिरंदर का शानदार सेफ

25वें मिनट में ब्लू टाइगर के गोलकीपर ने एक शानदार गोल सेव किया है। कोरिया की टीम 2 गोल से आगे है। भारत को वापसी की तलाश होगी। 

20:19 (IST)13 Jul 2019
डीपीआर का और गोल

15वें मिनट में डीपीआर कोरिया ने एक और गोल दागकर ब्लू टाइगर को बैकफुट पर ढकेल दिया है। सिम जिन ने दूसरा गोल दाग दिया है। भारत को वापसी का तलाश है।

20:14 (IST)13 Jul 2019
भारत ने गंवाया मौका

11वें मिनट में सुनील क्षेत्री के पास फ्री किक के दौरान गोल मारने का मौका था लेकिन वो गंवा दिया गया। गोलकीपर भी सेट पोजिशन में नहीं थे लेकिन सुनील कमिट नहीं कर सके। ब्लू टाइगर 1-0 से पीछे है।

20:11 (IST)13 Jul 2019
डीपीआर कोरिया ने दागा गोल

8वें मिनट में डीपीआर कोरिया के कप्तान ग्वान ने फ्री किक में एक गोल दागकर बढ़त बना ली है। भारत को निराशा हाथ लगी है। भारत को अभी पहले गोल की तलाश है।

20:04 (IST)13 Jul 2019
दोनों टीमें हारी हैं पहला मुकाबला

ये मैच जीतना दोनों टीमें के लिए काफी अहम है क्योंकि इन दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। मुकाबला शुरू हो चुका है।

20:04 (IST)13 Jul 2019
दोनों टीमें हारी हैं पहला मुकाबला

ये मैच जीतना दोनों टीमें के लिए काफी अहम है क्योंकि इन दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। मुकाबला शुरू हो चुका है।

20:01 (IST)13 Jul 2019
दोनों टीमें मैदान में

भारत और उत्तरी कोरिया की टीम अब मैदान में आ गई है। ये मैच जीतना भारत के लिए काफी जरूरी है। पिछले मैच में उसे 2 अंको से हार का सामना करना पड़ा था। सुनील क्षेत्री पर सभी की नजर होगी।