विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। लीग स्टेज में 7 खिलाड़ियों ने 18 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। हार्दिक पंड्या, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह जैसे भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप-10 लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम है, लेकिन शीर्ष पर केरल के विष्णु विनोद काबिज हैं।

संजू सैमसन की साथी ने 7 पारियों में 28 छक्के लगाए हैं। रेलवे के रवि सिंह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 22 छक्के लगाए हैं। हार्दिक ने सिर्फ 2 मैचों में 20 छक्के जड़ दिए हैं। कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल चौथे नंबर पर हैं। सरफराज खान चौथे नंबर पर हैं। केरल के रोहन कुन्नुमल और हार्दिक ने 20-20 छक्के लगाए हैं। उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल और रिंकू सिंह टॉप-10 में हैं। दिल्ली के प्रियांश आर्या भी लिस्ट में हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में 7वें राउंड के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ियों लिस्ट

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
विष्णु विनोद7742228
रवि सिंह5535422
देवदत्त पडिक्कल7764021
सरफराज खान6530321
रोहन कुन्नूमल7733020
हार्दिक पंड्या2220820
ध्रुव जुरेल7755818
प्रियांश आर्य7731617
अमन राव पेरला4431217
रिंकू सिंह7740816

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात की जाए तो झारखंड के इशान किशन ने कर्नाटक के खिलाफ 14 छक्के जड़ दिए थे। गोवा के खिलाफ मुंबई के सरफराज खान ने एक ही मैच में 14 छक्के जड़ दिए थे। प्लेट ग्रुप से वैभव सूर्यवंशी ने 15 छक्के जड़ दिए थे। हार्दिक पंड्या एक मैच में 9 और एक में 7 छक्के जड़ चुके हैं।