IPL 2022 GT vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 40वें मैच में बुधवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए। गुजरात ने 196 रनों के टारगेट को 20 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया।
दोनों टीमों के बीच पहले मुकाबले में गुजरात को हार मिली थी। इसके साथ ही टीम 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची। हैदराबाद का अजेय रथ भी थम गया है। टीम इससे पहले लगातार पांच मैच जीती थी। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी। मार्को येनसेन के ओवर में राहुल तेवतिया ने एक और राशिद खान ने तीन छक्का जड़कर जीत दिला दी।
गुजरात के लिए रिद्धिमान साहा ने अर्धशतक जड़ा। टीम को रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में दोनों ने 59 रन जोड़े। टीम को पहला झटका 8वें ओवर में लगा। उमरान मलिक ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। 10 वें ओवर में उन्होंने हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। 14वें ओवर में उन्होंने साहा को चलता किया। 16वें ओवर में उन्होंने डेविड मिलर और अभिनव मनोहर को पवेलियन भेजा। राहुल तेवतिया 40 और राशिद खान 31 रन बनाकर नाबाद रहे। उमरान मलिक ने सभी पांच विकेट लिए।
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ा। टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ही ओवर में मोहम्मद शमी ने केन विलियमसन को आउट करके पहला झटका दे दिया। पांचवें ओवर में उन्होंने राहुल त्रिपाठी को चलता किया। 12वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा। 16 वें ओवर मे अभिषेक शर्मा को अल्जारी जोसेफ ने पवेलियन भेजा।
IPL 2022 GT vs SRH: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
निकोलस पूरन 17 वें ओवर में मोहम्मद शमी के शिकार बने। 18 वें ओवर में यश दयाल ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा। 19वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर रन आउट हुए। शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में लॉकी फर्ग्युसन को लगातार तीन छक्के जड़े। मार्को येनसेन ने भी एक छक्का जड़ा। ओवर में 25 रन बने। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं हैदराबाद में एक बदलाव हुआ। जगदिश सुचित की जगह वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई। केन विलियमसन सीजन में पहली बार टॉस हारे।
IPL 2022, GT vs SRH: गुजरात की टीम केवल एक मैच हारी है और अंक तालिका में 14 अंकों के साथ पहले नंबर है। वहीं हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पर है।
आखिरी ओवर में 22 रनों की जरूरत थी। मार्को येनसेन की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया ने छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर एक रन आया। राशिद खान स्ट्राइक पर आए। तीसरी गेंद पर छक्का लगा। तीन गेंदों पर 9 रनों की जरूरत थी। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं आया। दो गेंदों पर 9 रनों की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर छक्का लगा। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की जरूरत थी। राशिद खान ने छ्क्का जड़कर जीत दिलाई। गुजरात ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया और अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचे।
19 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 174 रन। जीत के लिए 1 ओवर में 22 रनों की जरूरत। राहुल तेवतिया 33 और राशिद खान 13 रन बनाकर क्रीज पर। नटराजन के ओवर में 13 रन बने।
18 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 161 रन। जीत के लिए 2 ओवर में 35 रनों की जरूरत। राहुल तेवतिया 21 और राशिद खान 12 रन बनाकर क्रीज पर।
17 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 5 विकेट पर 149 रन। जीत के लिए 3 ओवर में 47 रनों की जरूरत। राहुल तेवतिया 20 और राशिद खान 1 रन बनाकर क्रीज पर।
उमरान मलिक ने गुजरात पर कहर बरपाया। उन्होंने अभिनव मनोहर को आउट करके टीम को पांचवां झटका दिया। अभिनव खाता भी नहीं खोल सके। मलिक का स्पेल समाप्त। उन्होंने 25 रन देकर 5 विकेट लिए। जीत के लिए 4 ओवर में 56 रनों की जरूरत।
उमरान मलिक ने डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। जीत के लिए 25 गेंदों पर 57 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 15.5 ओवर में 4 विकेट पर 139 रन।
15 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 135 रन। राहुल तेवतिया 11 और डेविड मिलर 15 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 5 ओवर में 61 रनों की जरूरत।
उमरान मलिक ने रिद्धिमान साहा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 68 रन बनाए। जीत के लिए 40 गेंदों पर 74 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 13.2 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन।
13 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 121 रन। रिद्धिमान साहा 68 और डेविड मिलर 12 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 7 ओवर में 45 रनों की जरूरत।
11 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन। रिद्धिमान साहा ने अर्धशतक जड़ा। जीत के लिए 9 ओवर में 100 रनों की जरूरत।
गुजरात को उमरान मलिक ने दिया दूसरा झटका। हार्दिक पांड्या पवेलियन लौटे। उन्होंने 10 रन बनाए। टीम का स्कोर 9.2 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन। जीत के लिए 64 गेंदों पर 111 रनों की जरूरत।
गुजरात को उमरान मलिक ने दिया पहला झटका। शुभमन गिल क्लीन बोल्ड हुए। उन्होंने 22 रन बनाए। टीम का स्कोर 7.4 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन। जीत के लिए 74 गेंदों पर 127 रनों की जरूरत।
गुजरात का स्कोर 7 ओवर में बगैर किसी विकेट 68 रन। रिद्धिमान साहा 41 और शुभमन गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 13 ओवर में 128 रनों की जरूरत।
5 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर बगैर किसी विकेट के 47 रन। जीत के लिए 15 ओवर में 149 रनों की जरूरत। शुभमन गिल 12 और रिद्धिमान साहा 30 रन बनाकर क्रीज पर।
3 ओवर का खेल समाप्त। गुजरात का स्कोर बगैर किसी विकेट के 31रन। रिद्धिमान साहा 21 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 17 ओवर में 165 रनों की जरूरत।
गुजरात की बल्लेबाजी शुरू। रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर। टीम का स्कोर 1 ओवर में बगैर किसी विकेट के 2 रन। भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।
हैदराबाद ने गुजरात को 196 रनों का टारगेट दिया। टीम ने 20 ओवर की समाप्ती के बाद 6 विकेट पर 195 रन बनाए। शशांक सिंह 6 गेंदों पर 25 और मार्को येनसेन 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। लॉकी फर्ग्युसन के ओवर में 25 रन बने। शशांक ने तीन छक्के जड़े।
हैदराबाद को लगा छठा झटका। वाशिंगटन सुंदर रन आउट हुए। उन्होंने 3 रन बनाए। टीम का स्कोर 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन।
हैदराबाद को लगा पांचवां झटका। यश दयाल ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 56 रन बनाए। टीम का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन।
हैदराबाद को लगा चौथा झटका। निकोलस पूरन 3 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए। नए बल्लेबाज के तौर पर वाशिंगटन सुंदर आए हैं। टीम का स्कोर 16.3 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन।
हैदराबाद को लगा तीसरा झटका। अभिषेक शर्मा 65 रन बनाकर आउट। अल्जारी जोसेफ ने उनका विकेट लिया। टीम का स्कोर 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 140 रन।
15 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 140 रन। एडेन मार्करम 41 और अभिषेक शर्मा 65 रन बनाकर क्रीज पर।
हैदराबाद का स्कोर 100 रन के पार। अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ा। टीम का स्कोर 12 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन। एडेन मार्करम 27 और अभिषेक शर्मा 51 रन बनाकर क्रीज पर। राशिद खान के ओवर में 16 आए
11 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन। अभिषेक शर्मा 37 और एडेन मार्करम 25 रन बनाकर क्रीज पर। अल्जारी जोसेफ के ओवर में 12 रन बने।
9 ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद स्कोर 2 विकेट पर 76 रन। एडेन मार्करम 10 और अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर क्रीज पर। राशिद खान के ओवर में 10 रन बने।
सात ओवर का खेल समाप्त। हैदराबाद स्कोर 2 विकेट पर 59 रन। एडेन मार्करम 2 और अभिषेक शर्मा 25 रन बनाकर क्रीज पर। राशिद खान के ओवर में 6 रन बने।
मोहम्मद शमी ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। ओवर में उन्होंने एक छक्का और दो चौके जड़े। आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। मैदानी अंपायर ने अपील को खारिज कर दिया था। हार्दिक पांड्या ने रिव्यू लिया और त्रिपाठी आउट करार दिए गए। उन्होंने 16 रन बनाए। टीम का स्कोर 5 ओवर में 44 रन 2 विकेट पर। अभिषेक शर्मा 12 और एडेन मार्करम क्रीज पर।
हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन। गुजरात के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी ने की। पहले ओवर में 11 रन बने। इसमें से बैट से केवल एक रन ही आया।
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मार्को येनसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन
IPL 2022, GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराया था। हार्दिक पांड्या के 67 रनों की मदद से गुजरात ने 156-9 का स्कोर खड़ा किा। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने 4 विकेट झटके। हालांकि, केकेआर लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। आंद्रे रसेल ने 48 रन की तेज पारी खेली लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर बड़ी जीत हासिल की। मार्को येनसेन और टी नटराजन के 3-3 विकेट लेकर बैंगलोर को सिर्फ 68 रन पर आउट कर दिया। हैदराबाद ने 8 ओवरों में ओपनर अभिषेक शर्मा की 47 रनों की मदद से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दूसरी बार आमने-सामने होंगे। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच पहले मैच में, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी की और हार्दिक पांड्या के नाबाद 50 और अभिनव मनोहर के 35 की मदद से 162-7 का स्कोर बनाया। बाद में, हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 42 और केन विलियमसन के 57 की पारी की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया। 8 विकेट से मैच जीता।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमेरियो शेफर्ड, मार्को येनसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक्स, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ , प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, वरुण आरोन, बी साई सुदर्शन।