IPL 2022 GT vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आज यानी 28 मार्च को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।
गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया गेम चेंजर साबित हुए। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए। डेविड मिलर 21 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मिलर ने एक चौका और 2 छक्के लगाए। लखनऊ की ओर से दुष्मंता चमीरा ने 2, जबकि आवेश खान, क्रुणाल पंड्या और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट लिए।
गुजरात की टीम इस मैच में एक समय संघर्ष करती दिख रही थी। उसने 11.5 ओवर में 78 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। पंद्रहवें ओवर तक सब कुछ लखनऊ के पक्ष में चल रहा था। केएल राहुल ने 16वें ओवर के लिए दीपक हुड्डा को गेंद थमाई। इस ओवर में राहुल और मिलर ने 22 रन बटोरे। दोनों ने 17वें ओवर में भी 17 रन बटोरे। मिलर 18वें ओवर में आउट हुए। उनकी जगह अभिनव मनोहर आए। उन्होंने भी आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। वह 3 चौके की मदद से 7 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले लखनऊ ने एक समय 4.3 ओवर में सिर्फ 29 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक और आयुष ने पांचवें विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। दीपक हुड्डा 55 रन बनाकर आउट हुए। आयुष 20वें ओवर की चौथी गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी 41 रन की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए। क्रुणाल पंड्या 13 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से शमी ने 3, वरुण एरोन ने 2 और राशिद खान ने एक विकेट लिया।
इस मैच में गुजरात टाइटंस 4 विदेशी खिलाड़ियों (लॉकी फर्ग्युसन, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर और राशिद खान) और लखनऊ सुपर जायंट्स तीन विदेशी खिलाड़ियों (एविन लुईस, दुष्मंता चमीरा, क्विंटन डीकॉक) के साथ मैदान पर उतरी। दोनों ही टीमों का यह आईपीएल का पहला मैच था। आईपीएल 2011 के बाद पहला मौका है, जब टूर्नामेंट में 8 की जगह 10 टीमें हैं। 2011 में दो नई टीमें पुणे वारियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरल थीं।
Indian Premier League, 2022
Gujarat Titans
161/5 (19.4)
Lucknow Super Giants
158/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 4 )
Gujarat Titans beat Lucknow Super Giants by 5 wickets
GT vs LSG IPL 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स पूरी ताकत वाली टीम को मैदान में नहीं उतार पाएंगे।
गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। अब तक के इस सीजन में खेले गये चारों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम की जीत का सिलसिला बरकरार है। लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज़ों ने शुरुआत अच्छी की थी। एक वक्त यह पूरा मुकाबला लखनऊ की पकड़ में नज़र आ रहा धा। लेकिन 16वें ओवर में दीपक हुड्डा के महंगे ओवर ने मैच का पासा पलट दिया।
GT vs LSG IPL 2022: राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने 31 गेंद में 52 रन की साझेदारी की और गुजरात का पलड़ा भारी कर दिया। दोनों ने 16वें ओवर में 22 और 17वें ओवर में 17 रन बटोरे। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 130 रन है। राहुल ने 18 गेंद में 32 और डेविड मिलर ने 18 गेंद में 22 रन बनाए हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: 14 ओवर का खेल हो चुका है। गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 88 रन है। डेविड मिलर ने 11 गेंद में 8 और राहुल तेवतिया ने 7 गेंद में 5 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 13 गेंद में 10 रन की साझेदारी हुई है। गुजरात को जीत के लिए 6 ओवर में 71 रन चाहिए। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: बल्लेबाजी के बाद दीपक हुड्डा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 11.5 ओवर में मैथ्यू वेड को बोल्ड कर दिया। वेड 29 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू वेड की जगह राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट पर 79 रन है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: 11वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। कप्तान हार्दिक पंड्या 28 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। खास यह रहा कि हार्दिक का विकेट उनके बड़े भाई क्रुणाल ने लिया। क्रुणाल ने हार्दिक को फ्लाइट से ललचाने का प्रयास किया था। हार्दिक पंड्या ने गेंद पर करारा प्रहार किया, लेकिन गेंद हवा में चली गई, लेकिन बाउंड्री के पास मनीष पांडे ने लपक लिया। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन है। मैथ्यू वेड ने 26 गेंद में 29 रन बनाए हैं। हार्दिक की जगह डेविड मिलर आए हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: नौ ओवर का खेल हो चुका है। गुजरात का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 64 रन है। हार्दिक पंड्या ने 26 गेंद में 32 रन बनाए हैं। मैथ्यू वेड ने 19 गेंद में 20 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 41 गेंद में 49 रन की साझेदारी हो चुकी है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: 6 ओवर का खेल हो चुका है। हार्दिक पंड्या 15 गेंद में 19 बना चुके हैं। 6 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट पर 44 रन है। मैथ्यू वेड ने 12 गेंद में 14 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 23 गेंद में 29 रन की साझेदारी हो चुकी है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: पांच ओवर का खेल हो चुका है। हार्दिक पंड्या ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 15 गेंद में 19 बना चुके हैं। पांच ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट पर 39 रन है। मैथ्यू वेड ने 6 गेंद में 10 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 17 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है।
GT vs LSG IPL 2022: गुजरात ने अभी 13 गेंदें खेलीं हैं और दो विकेट गंवा दिए हैं। उसने दूसरा विकेट तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गंवाया। चमीरा ने इस बार विजय शंकर को अपना शिकार बनाया। विजय शंकर 4 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए। वह जब आउट हुए तब गुजरात के खाते में 15 रन ही जुड़े थे। उनकी जगह हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: लखनऊ की तरह गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब हुई। गुजरात की ओर से शुभमन गिल और मैथ्यू वेड ने पारी की शुरुआत की। लखनऊ की ओर से दुषमंता चमीरा पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर ही शुभमन गिल को दीपक हुड्डा के हाथों कैच करा दिया। शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह विजय शंकर क्रीज पर आए हैं।
GT vs LSG IPL 2022: इसी के साथ लखनऊ की पारी समाप्त हुई। लखनऊ की टीम 158 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई। इसका पूरा श्रेय आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा को जाता है। पावरप्ले में चार विकेट गिरने के बाद दोनों ने टीम की पारी को संभाल दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने 41-41 गेंदों का समना किया। दीपक हुड्डा ने 55 और युवा आयुष बदोनी ने 54 रन स्कोर किया। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: आयुष बदोनी ने 19वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। बदोनी ने लॉकी फर्ग्युसन की 5वीं गेंद पर छक्का लगा अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 38 गेंदें खेलीं। 19 ओवर के बाद लखनऊ का 5 विकेट पर 149 रन है। आयुष बदोनी ने 39 गेंद में 53 और क्रुणाल पंड्या ने 10 गेंद में 15 रन बनाए हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: 18 ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ का 18 ओवर में स्कोर 5 विकेट पर 139 रन है। आयुष बदोनी ने 35 गेंद में 45 और क्रुणाल पंड्या ने 8 गेंद में 13रन बनाए हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: राशिद खान ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुजरात टाइटंस को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे दीपक हुड्डा को एलबीडब्ल्यू किया। दीपक 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह क्रुणाल पंड्या क्रीज पर आए हैं। दीपक राशिद की इस गेंद को स्वीप करना चाहते थे, लेकिन चूक गए। थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया, रिप्ले से साफ जाहिर हुआ कि गेंद मिडिल स्टंप पर लगती और दीपक को पवेलियन लौटना पड़ा। लखनऊ के लिए दीपक का आउट होना बड़ा झटका है। दीपक जब पवेलियन लौटे तब लखनऊ के खाते में 116 रन थे। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: दीपक हुड्डा ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले दीपक हुड्डा ने आयुष बदोनी के साथ 50 गेंद में 50 रन की साझेदारी पूरी की थी। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 90 रन है। लखनऊ ने 12वें ओवर 5, 13वें ओवर में 17 और 14 ओवर में 10 रन बनाए। दीपक ने 38 गेंद में 51 और आयुष ने 22 गेंद में 13 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 57 गेंद में 61 रन की साझेदारी हुई है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: 11 ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 58 रन है। लखनऊ ने 11वें ओवर में 11 रन बनाए। इस ओवर में दीपक हुड्डा ने 3 गेंद के भीतर 2 चौके जड़े। दीपक हुड्डा ने अब तक 27 गेंद में 25 और आयुष ने 15 गेंद में 5 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 39 गेंद में 29 रन की साझेदारी हुई है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: नौ ओवर का खेल हो चुका है। लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 42 रन है। दीपक हुड्डा ने 18 गेंद में 12 और आयुष ने 12 गेंद में 4 रन बनाए हैं। दोनों के बीच 27 गेंद में 13 रन की साझेदारी हुई है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: सात ओवर का मैच हो चुका है। लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 33 रन है। दीपक हुड्डा ने 11 गेंद में 5 और आयुष ने 7 गेंद में 2 रन बनाए हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: शमी का कहर जारी है। लखनऊ की हालत पतली है। पांच ओवर के खेल के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 29 रन है। शमी 3 विकेट झटक चुके हैं। शमी ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांडे को बोल्ड कर दिया। मनीष पांडे 5 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। मनीष की जगह आयुष बदोनी क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर दीपक हुड्डा हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: ऐसा लग रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज तू चल मैं आता है वाली कहावत रट रहे हैं। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण एरोन न एविन लुईस को पवेलियन की राह दिखाई। वरुण की यह गेंद शॉर्ट थी। लुईस ने पुल किया, लेकिन शुभमन गिल ने डीप में उल्टा भागते हुए डाइव लगाकर अद्भुत कैच पकड़ा। इसके साथ ही वरुण के खाते में पहली सफलता आ गई। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: अपना पहला आईपीएल खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत खस्ता है। अभी तीन ओवर का मैच हुआ है और उसने अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं। दोनों विकेट शमी ने लिए। शमी ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डीकॉक को पवेलियन भेजा। डीकॉक 9 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए हैं। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 2 विकेट पर 14 रन है। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
GT vs LSG IPL 2022: केएल राहुल की जगह एविन लुईस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वरुण एरोन दूसरा ओवर लेकर आए। लुईस ने एरोन की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर लखनऊ टीम के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर केएल राहुल को विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच करा दिया। शमी की यह गेंद पड़कर बाहर घूमी। राहुल समझ नहीं पाए। उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन पवेलियन लौटना पड़ा। शमी की यह गुड लेंथ थी। राहुल सीधे बल्ले से खेलने गए। गेंद ने हल्का कांटा बदल लिया था और विकेटकीपर के दस्तानों में पहुंच गई।
लखनऊ सुपर जायंट्स तीन विदेशी खिलाड़ियों क्विंटन डिकॉक, एविन लुइस और दुष्मंथा चमीरा के साथ यह मैच खेल रही है। वहीं, गुजरात टाइटंस 4 विदेशी खिलाड़ियों लॉकी फर्ग्युसन, मैथ्यू वेड, डेविड मिलर और राशिद खान के साथ मैदान पर उतरी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, मोहसिन खान, आयुष बदोनी, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, आवेश खान।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण एरोन, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस में लंबे समय तक रहने वाले मोहसिन खान आज लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू करेंगे। मोहसिन खान उत्तर प्रदेश से खेलते हैं। टॉस से पहले एंडी फ्लावर ने उन्हें टीम कैप दी। मोहसिन खान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
आज का मुकाबला शानदार होने वाला है। वह इसलिए क्योंकि आज दो भाई पहली बार आमने-सामने होंगे। आज दो दोस्त भी आमने-सामने होंगे। कई पुरानी टीमों के साथ जुड़े खिलाड़ी आज आईपीएल की दो नई टीमों से खेलते नजर आएंगे। आपको रवि बिश्नोई और राशिद खान की गुगली देखने को मिलेगी। हार्दिक पंड्या की आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। वहीं, केएल राहुल के कमाल के पुल शॉट देखने को मिलेंगे। मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
केएल राहुल ने अब तक आईपीएल के 27 मैच में कप्तानी की है। इसमें उनकी टीम सिर्फ 11 बार ही जीत का स्वाद चख पाई है, जबकि 14 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले टाई रहे हैं। केएल राहुल की अगुआई में उनकी टीम की जीत का प्रतिशत 44.44 रहा है। राहुल टीम इंडिया के भी पहले ऐसे कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने लगातार 4 मुकाबले गंवाए हैं। इसके विपरीत हार्दिक पंड्या पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एकमात्र मुद्दा यह है कि वे पूरी ताकत वाली टीम को मैदान में नहीं उतार पाएंगे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई एंड्रयू टाय ने ली है। अपनी-अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर और काइल मेयर्स के भी आईपीएल के पहले सप्ताह के बाद ही उपलब्ध होने की उम्मीद है। लखनऊ सुपर जायंट्स को बैकअप के साथ काम करना होगा। हालांकि, उनके पास दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई और आवेश खान जैसे कई प्रतिभाशाली आईपीएल नाम हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत केएल राहुल और क्विंटन डीकॉक की सलामी जोड़ी है।