इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले ही मैच में दम दिखाया। उन्होंने मंलवार (25 मार्च) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 230 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से नाबाद 97 रन बनाए। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। स्ट्राइक न मिलने के कारण वह शतक पूरा नहीं कर पाए। शशांक सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी। उन्होंने 16 गेंद पर 44 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और कप्तान श्रेयस को स्ट्राइक नहीं दिया।
IPL 2025 GT vs PBKS LIVE Score: Watch Here
श्रेयस अय्यर ने 9 छक्के और 5 चौके की मदद से 42 गेंद पर 97 रन बनाए। शशांक सिंह ने 275 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंद पर नाबाद 44 रन ठोके। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों के बीच 28 गेंद पर 81 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर 19 वें ओवर की 5वीं गेंद के बाद स्ट्राइक पर ही नहीं आए। हालांकि, अय्यर का शतक शशांक से ज्यादा राहुल तेवतिया के कारण पूरा नहीं हुआ।
राहुल तेवतिया ने छक्का बचाया
राहुल तेवतिया ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार फील्डिंग करके छक्का बचाया। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में श्रेयस ने 4 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका जड़ा दिया। आखिरी गेंद पर भी उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाया। लॉन्ग ऑन पर मौजूद तेवतिया ने छलांग लगाकर कैच पकड़ा और बाउंड्री लाइन से टच होने से पहले गेंद को फेंक दिया। छक्के की जगह 2 रन मिले। उन्होंने 4 रन बनाए। छक्का मिलता तो श्रेयस का स्कोर 101 रन होता।
कैप्टेंसी डेब्यू पर पंजाब किंग्स के लिए दूसरा सर्वोच्च स्कोर
श्रेयस अय्यर कैप्टेंसी डेब्यू पर पंजाब किंग्स के लिए दूसरे सर्वोच्च स्कोरर बन गए। मंयक अग्रवाल ने 2021 में अहमदबाद में हीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 99 रन बनाए। थे। किसी फ्रेंचाइजी के लिए कैप्टेंसी डेब्यू पर सर्वोच्च स्कोर संजू सैमसन के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पंजाब किंग्स के खिलाफ 2021 में 119 रन ठोके थे। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटरल्स के लिए कैप्टेंसी डेब्यू पर 2018 में नाबाद 93 रन बनाए थे।
अहमदाबाद में सर्वोच्च और पंजाब किंग्स दूसरा सर्वोच्च स्कोर
पंजाब किंग्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट पर 243 रन अहमदाबाद में सर्वोच्च टी20 स्कोर है। 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 4 विकेट पर 234 रन बनाए थे। यह गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी सर्वोच्च स्कोर है। पिछले साल दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट पर 224 रन बनाए थे।