इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के एलिमिनेटर में शुक्रवार (30 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस (GT) के गेंदबाजों जमकर खबर ली। इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चोटिल होकर गुजरात टाइटंस और भारतीय टीम की चिंता बढ़ा दी। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

मुंबई इंडियंस की पारी में 18 वें ओवर में तीसरी गेंद के बाद मोहम्मद सिराज मैदान पर लेट गए। गुजरात टाइटंस के फीजियो मैदान पर आए उन्हें उपचार किया। सिराज को हैमस्ट्रिंग में दिक्कत महसूस हुई। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने ओवर पूरा किया और मैदान से बाहर चले गए। सिराज का चोटिल होना गुजरात टाइटंस से ज्यादा भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।

करुण नायर ने इंग्लैंड में दिखाई अपनी ताकत, वापसी करते ही ठोका शतक; सरफराज सेंचुरी से चुके

सिराज की उपलब्धता काफी अहम

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है। जसप्रीत बुमराह हर मैच नहीं खेलेंगे ऐसे में सिराज की उपलब्धता काफी अहम होगी। उनकी चोट कितनी गंभीर है इसकी जानकारी आधिकारिक अपडेट सामने आने पर ही पता चलेगा। सिराज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 रन देकर 1 विकेट लिए। तिलक वर्मा का विकेट झटका।

बेयरस्टो आए और छाए, पर्पल कैप रेस में शामिल गेंदबाज को 1 ही ओवर में ठोक दिए 26 रन

मोहम्मद सिराज ने 16 विकेट झटके

मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। 15 मैच की 15 पारियों में 32.93 के औसत से 16 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 9.24 का है। 17 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट है। आईपीएल में 108 मैच में सिराज ने 109 विकेट लिए हैं। 8.73 का स्ट्राइकर रेट है।