इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में रविवार (24 मार्च) को खेला जाने वाला गुजरात टाइटंस (GT)और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का सबको इंतजार था। एक दशक बाद मुंबई को नया कप्तान मिला है। 5 टाइटल जिताने वाले रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी इस सीजन खेलेंगे। गुजरात टाइटंस को 2 साल में 2 बार फाइनल तक पहुंचाने वाले हार्दिक पंड्या की घर वापसी हो गई है। मुंबई के कप्तान के तौर पर उनकी पहली परीक्षा गुजरात के खिलाफ ही होगी।
IPL 2024 GT vs MI Live Cricket Score: Watch Here
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खूब रन बनाने वाले शुभमन गिल नई जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। गुजरात ने उन्हें कप्तान बनाया है। वह पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुराह पर भी निगाहें होंगी। वह पिछले लाल आईपीएल नहीं खेले थे। मुंबई और गुजरात के बीच हार्दिक पंड्या के ट्रेड ने खूब विवाद पैदा किया। मुंबई इंडियंस के कैंप में ट्रांजिशन को लेकर खूब खलबली मची। इस बीच एक और विवाद सुर्खियों में रहा। यह विवाद है इशान किशन बनाम इंडियन टीम मैनेजमेंट।
इशान किशन को लेकर विवाद
इस विवाद की शुरुआत बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक लौटने से हुई। इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के टी20 सीरीज में नहीं चुना गया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुने गए। कोच राहुल द्रविड़ ने कहा रणजी ट्रॉफी खेलने पर ही वापसी होगी। इशान बात नहीं माने। टीम में वापसी भी नहीं हुई और उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कन्ट्रैक्ट से भी हाथ धोना पड़ा।
रोहित शर्मा-इशान किशन ओपनिंग करेंगे
इतना सब होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहली बार इशान किशन के साथ ओपन करते दिखाई देंगे। मुंबई के लिए दोनों पारी की शुरुआत करेंगे। कैंप में दोनों जरूर मिले होंगे। दोनों के बीच क्रीज पर तालमेल कैसा होता है इस पर सबकी निगाहें होंगी। इशान के लिए आईपीएल काफी महत्वपूर्ण है। टीम इंडिया में वापसी और टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए केवल अच्छा प्रदर्शन नहीं करना होगा। उन्हें रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करना होगा।
