IPL 2026 GT Players List, Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन में मंगलवार (16 दिसंबर) को गुजरात टाइटंस 12.90 करोड़ के साथ उतरी थी। उसने स्क्वाड खाली पांच स्लॉट को भर लिए। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को 90 लाख में अपने साथ जोड़ा। जेसन होल्डर को 7 करोड़ और टॉम बेंटन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा। टीम में पहले से साई सुदर्शन, राशिद खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं।
आईपीएल 2026 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
अशोक शर्मा, भारत, 90 लाख रुपये।
जेसन होल्डर, वेस्टइंडीज, 7 करोड़ रुपये।
टॉम बैंटन, इंग्लैंड, 2 करोड़ रुपये।
पृथ्वी राज यारा, भारत, 30 लाख रुपये।
ल्यूक वुड, इंग्लैंड, 75 लाख रुपये।
गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव।
गुजरात टाइटंस का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड।
