स्विट्जरलैंड के गियानी इनफैंटिनो शुक्रवार को यहां दूसरे दौर के वोट में जीतने के बाद फीफा के नए अध्यक्ष बन गए। इनफैंटिनो को कुल 207 योग्य मतों में से 115 मत मिले और उन्होंने बहरीन के शेख सलमान पर एक निर्णायक बढ़त हासिल की। शेख सलमान को 88 वोट मिले। चार महीने से चल रहे अभियान में वे हालांकि सबसे आगे चल रहे थे। जॉर्डन के प्रिंस अली को चार वोट मिले और फ्रांस के जेरोम शैम्पेन को एक भी वोट नहीं मिला।
पहले दौर में इनफैंटिनो ने 88 मतों से बढ़त बनाई। तब शेख सलमान को 85 वोट, प्रिंस अली को 27 और शैम्पेन को सात वोट मिले। यूरोपीय गवर्निंग निकाय यूएफा के 45 वर्षीय महासचिव इनफैंटिनो स्विस आल्प्स में वलाइस क्षेत्र से फीफा के दूसरे अध्यक्ष हैं। ब्रिज के इनफैंटिनो ने समीपवर्ती विस्प में जन्मे 79 वर्षीय ब्लाटर की जगह ली है।