अंतिम 35 सेकेंड में कप्तान अजय ठाकुर के दमदार खेल के बल पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में तमिल थलाइवाज ने यू-मुंबा को मात दी। इंटरजोनल वाइल्ड कार्ड मैच में थलाइवाज ने मुंबई को 38-25 से मात दी। इस मैच में अजय ने 15 रेड अंक हासिल करने के साथ लीग में अपने 500 रेड अंक भी पूरे कर लिए। वह लीग में 500 रेड अंक लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में तेलुगू टाइटंस के कप्तान राहुल चौधरी के साथ शामिल हो गए हैं।
पिछले मैच में मिली हार का बदला को ध्यान में रखते हुए इस मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए थलाइवाज ने कप्तान और अनुभवी रेडर अजय के दम पर मैच की शुरुआत के पांच मिनट में ही 7-3 से बढ़त ले ली। मुंबई ऑलआउट के कगार पर थी, लेकिन पाले में अकेले बचे दर्शन कादियान ने सुपर रेड मारने के साथ ही थलाइवाज की बनाई इस बढ़त को खत्म कर दिया। इसके बाद श्रीकांत जाधव की सफल रेड और अपने डिफेंस के दम पर दो अंक लेते हुए मुंबई ने थलाइवाज को पीछे कर दिया।
11वें मिनट में मुंबई ने थलाइवाज को ऑलआउट कर 14-8 के स्कोर से मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और पहले हाफ का अंत 18-15 के स्कोर के साथ किया। दर्शन, श्रीकांत जैसे रेडरों और सुरिंदर सिंह तथा दीपक यादव जैसे डिफेंडरों के दम पर मुंबई ने अपनी बढ़त को दूसरे हाफ में बरकरार रखा। अजय अपनी टीम के अच्छे रेडर के.प्रपंजन के साथ अंकों के अंतर को पाटने की कोशिश तो कर रहे थे, लेकिन थलाइवाज का डिफेंस फीका था।
अंतिम छह मिनट के खेल में थलाइवाज के डिफेंस ने वापसी की और अजय के प्रयास के साथ मुंबई को ऑलआउट कर स्कोर 29-30 कर लिया। थलाइवाज अपनी लय में वापसी कर चुकी थी, लेकिन मैच में अब भी पांच मिनट बाकी थे और परिणाम कुछ भी हो सकता था। दोनों टीमें अब बराबरी पर खेल रही थीं। अजय ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अंतिम 35 सेकेंड में सफल रेड मारकर थलाइवाज को 38-35 से जीत दिलाई।
[show_kabbadi_matchcenter matchid=”402″]
–19वें मिनट शब्बीर बापू रेड में टैकल। तमिल थलाइवजा 2 प्वाइंट की लीड बना चुका है। डू ऑर डाई रेड में अजय ठाकुर ने 2 प्वाइंट लिए। आखिरकार मुकाबला 38-35 के साथ तमिल ने अपने नािम किया।
-मैच खत्म होने में सिर्फ 3 मिनट बाकी हैं। मुंबा ने फिर से लीड को मजबूत करने की कोशिश की लेकिन इसी बीच तमिल के डिफेंस ने दर्शन कादियान को डैश आउट किया। मुंबा 33, तमिल 32
-मोहन रमन रेड में आउट। इसी के साथ तमिल ने 3 प्वाइंट जुटा लिए हैं। यहां से इस टीम के लिए वापसी के मौके बन चुके हैं। मुंबा के पास सिर्फ 1 ही अंक की लीड बाकी रह गई है। मुंबा 30, तमिल 29
-32वें मिनट तक तमिल थलाइवाज मैच में पलटवार करते हुए। अजय ठाकुर ने हैंडटच के जरिए प्वाइंट अपने नाम किया। मुंबा के पास 6 प्वाइंट की लीड। मुंबा 28, तमिल 22
-मुंबई के डिफेंडर्स ने अजय ठाकुर को डिफेंस में दबोचा। सुपर टैकल के जरिए टीम ने 2 प्वाइंट जुटाए। मुंबा फिलहाल 4 प्वाइंट की लीड में है। तमिल थलाइवाज फिलहा 6 डिफेंडर्स के साथ खेलता हुआ। मुंबा 24, तमिल 19
-दूसरा हाफ शुरू हो चुका है। तमिल थलाइवाज फिलहाल 3 अंक पीछे है। अजय ठाकुर रेडिंग में 6 प्वाइंट जुटा चुके हैं। वहीं दर्शन कादियान 5 प्वाइंट ले चुके हैं। इसी बीच दर्शख ने बोनस से एक और प्वाइंट जुटाया। मुंबा 20, तमिल 15
–पहले हाफ तक यू मुंबा ने लीड बना रखी है। अजय ठाकुर आखिरी रेड में भले ही सफल रहे मगर तमिल की वापसी फिलहाल नहीं हो सकी है। यू मुंबा फिलहाल 18-15 की लीड में है।
–मुंबा ने लगातार 6 मिनट से मैच को अपने पक्ष में कर रखा है। अजय ठाकुर रेड में आउट होकर कोर्ट से बाहर। मुंबा के पास 4 प्वाइंट की लीड कायम है। तमिल थलाइवाज 12, यू मुंबा 16
-मैच के 11वें मिनट यू मुंबा ने 3 प्वाइंट की लीड बना ली है। मुंबा 5 डिफेंडर्स, जबकि तमिल 3 खिलाड़ियों के साथ कोर्ट में है। इसी बीच दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। तमिल थलाइवाज 8, यू मुंबा 14
-दर्शन कादियान ने सुपर रेड में 3 प्वाइंट जुटाए। वहीं मुंबा ने प्रपंजन को सुपर टैकल किया। मुंबा यहां से 2 अंकों की लीड में आ चुकी है। मैच का पासा पलट चुका है। अब देखना होगा कि मुंबा कब तक ये लीड बरकरार रख पाती है। तमिल थलाइवाज 7, यू मुंबा 9
-तमिल तेजी दिखाता हुआ। अजय ठाकुर टीम के लिए रेड में चौथा प्वाइंट ले चुके हैं। वहीं मुंबा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। मुंबा को मैच में बने रहने के लिए कुछ तेजी दिखानी होगी। मुंबा 3, तमिल 7
-अजय ठाकुर ने रेड में प्वाइंट लिया। मुकाबले के तीसरे मिनट तक तमिल थलाइवाज लीड में। वहीं अजय लागातर प्वाइंट जुटाते हुए। तमिल के पास 2 प्वाइंट की बढ़त। तमिल थलाइवाज 3, यू मुंबा 1
–यू मुंबा ने टॉस जीतकर पहले कोर्ट चुना है। पहली रेड में शब्बीर बापू कोई अंक हासिल नहीं कर सके। वहीं प्रपंजन ने तमिल के लिए टच प्वाइंट के जरिए पहला अंक बटोर लिया है। तमिल 1, मुंबा 0
-मैच शुरू होने में 10 मिनट का समय बाकी। फैंस में मुकाबले को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है। मुंबा भले ही इस मैच को जीतने का माद्दा रखती हो मगर तमिल भी किसी का समीकरण बिगाड़ सकती है।
-यू मुंबा : L, L, W, W, W, L, W, W, W, W, L, L, L, L, L, W, L, W, W, L. इनकी टीम में काशी और अनूप कुमार रेडिंग में जान डालने का करते आ रहे हैं। मुंबा इस मैच का जीतने का काफी माद्दा रखती है।
-तमिल थलाइवाज का इस सीजन सफर : L, W, W, W, T, L, L, W, L, W, L, L, L, T, L, L, L, L, L, L, W. तमिल की ओर से के. प्रपंजन, एम थिवाकरण, सी अरुण और दर्शज जे. बेहतरीन खेल दिखाते आ रहे हैं।
तमिल थलाइवाज :
रेडर – भवानी राजपूत, डोंग ज्योन ली, के. प्रांपजन, एम थिवाकरण, सारंग अरुण देशमुख, सोमबीर, विनीत शर्मा, वालिद अल हसन
डिफेंडर – अमित हुड्डा, अनिल कुमार, अनिल कुमार, सी अरुण, दर्शन जे, मुगीलन, राजेश, संकेत चवन, टी प्रभाकरण, विजय कुमार, विजिन थांगादुरई
ऑलराउंडर्स – अनंथकुमार, चेन सिक पार्क, प्रथाप, सुजीत महाराणा
यू मुंबा :
रेडर- दर्शन काशिलिंग अडाके, नितिन मदाने शब्बीर बापू, श्रीकांत जाधव
डिफेंडर – सुरेश कुमार, जोगिंदर नरवाल, सुरेंद्र सिंह
ऑलराउंडर – डोंग जू होंग, ई. सुभाष, हादी ओस्ट्रोक, कुलदीप सिंह, शिव ओम, योंग जू ओके, अनूप कुमार

