India vs Kenya, कबड्डी मास्टर्स दुबई 2018: भारत और केन्या के बीच कबड्डी मास्टर्स में 26 जून (मंगलवार) को एक अहम मुकाबला खेला गया। ग्रुप स्टेज के इस अंतिम मुकाबले में भारत ने केन्या को 50-15 से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत के अलावा ईरान ने अर्जेंटीना को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।

भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में अपने ग्रुप में टॉप पर बनी हुई है। इसके साथ ही वह सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने केन्या पर 48-19 से जीत दर्ज की थी। पहले हाफ तक भारत ने 27-9 से लीड में रहा था। भारत की ओर से रिशांक देवाडिया और मोनू गोयत ने सुपर-10 पूरे किए। भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 36-20 से मात दी थी। ये ग्रुप-ए का मैच है, जिसमें भारत और केन्या के अलावा पाकिस्तान भी मौजूद है।

Live Blog

Highlights

    21:55 (IST)26 Jun 2018
    पांच मिनट का खेल शेष, जीत के करीब भारत

    भारत 46, केन्या 13। आखिर पांच मिनट का खेल बचा हुआ है, भारत के पास अच्छी खासी लीड है और वह इस मैच को आसानी से जीतना चाहेगी। भारत केन्या को एकतरफा शिकस्त देने के काफी करीब पहुंच चुका है। 

    21:41 (IST)26 Jun 2018
    तीसरी बार ऑल आउट होने के कगार पर केन्या

    भारतीय टीम केन्या को वापस आने का बिल्कुल मौका नहीं दे रही है। केन्या 5 प्वाइंट्स को आगे बढ़ाने में असफल साबित हो रही है। मुकाबला धीरे-धीरे एकतरफा बनता जा रह है। 

    21:29 (IST)26 Jun 2018
    केन्या की मुश्किलें बढ़ती हुई

    केन्या के खिलाफ भारतीय टीम काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारत प्वाइंट्स के मामले में केन्या को काफी पीछे छोड़ दिया है। भारत 29 प्वाइंटस और केन्या पांच अंकों के साथ मैच को आगे बढ़ा रहे हैं। 

    21:16 (IST)26 Jun 2018
    भारत की शानदार शुरुआत

    भारत ने शानदार शुरुआत की और शुरुआती दस मिनट में ही केन्या को ऑल आउट कर दिया। केन्या शुरुआत में ही पिछड़ गई है। 

    21:09 (IST)26 Jun 2018
    भारत ने जीता टॉस

    भारतीय टीम के कप्तान अजय ठाकुर ने टॉस जीत लिया है। केन्या के सामने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से पार पाना आसान नहीं होगा। 

    21:07 (IST)26 Jun 2018
    अजय ठाकुर की कप्तानी में जीतना चाहेगी टीम

    विश्व चैपियन भारत ने आज भी अपने टीम में कुछ बदलाव किए हैं। सुरेंदर नाडा और मोहित छिल्लर पर होगी फैन्स की निगाहें। अजय ठाकुर की कप्तानी में टीम की कोशिश  जीतने की होगी।