FIFA 2018: : फीफा विश्व कप में 36 साल बाद वापसी कर रहा पेरू 16 जून को मोडरेविया एरीना में डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगा। देनों देशों के बीच फुटबॉल का यह पहला मुकाबला होगा। कोनमेबोल में किसी तरह जद्दोजहद करते हुए पांचवां स्थान हासिल करने के बाद पेरू ने विश्व कप क्वालीफायर के प्लेऑफ में न्यूजीलैंड को हराकर मुख्य टूर्नामेंट में 36 साल बाद प्रवेश किया। यह पल पेरू के लिए जश्न का पल रहा।
Peru vs Denmark Football Live Streaming, FIFA विश्व कप 2018 LIVE, Football Live Score Updates:
Argentina vs Iceland Football Live Streaming, FIFA विश्व कप 2018 LIVE, Football Live Score Updates:
फीफा विश्व कप-2018 के मैच Sony Ten 2 और Sony Ten 2 HD पर अंग्रेजी, जबकि Sony Ten 3 और Sony Ten 3 HD पर हिंदी में देखे जा सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर उपलब्ध रहेगी।
पेरू के लिए सबसे खुशी की बात उसके स्टार खिलाड़ी कप्तान पाउलो गुएरेरो का टीम में दोबरा शामिल होना है। प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप के कारण गुएरेरो को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें वापस टीम में शामिल कर लिया गया। वह राष्ट्रीय टीम के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
