बांगलादेश की टीम ने भारत को तीन विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। 113 रनों का पीछा करने उतरी बांगलादेश की शुरुआत अच्छी रही, शमीमा सुल्तान और आयशा रहमान की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 अहम रन जोड़े। हालांकि, सातवें ओवर के दौरान पूनम पांडे ने अंतिम दो गेंदों पर इन दोनों को आउट कर भारतीय टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की। बांगलादेश ने अंति गेंद पर दो रन लेकर मैच अपने नाम किया। टीम की तरफ से नीगर सुल्ताना ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारतीय महिला टीम फाइनल मैच में किसी तरह बांग्लादेश के सामने 113 रनों का टारगेट रख पाई। भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने सबसे अधिक 42 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना 7 रन बनाकर रन आउट हुईं। मंधाना के आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाईं और 4 रन बनाकर जहांरा आलम की गेंद पर बोल्ड हो गई। इसके बाद टीम की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज भी गलत शॉट खेलकर 11 के स्कोर पर अपना कैच थमा बैठी। इसके बाद अनुजा पाटिल भी मैदान पर खिलाड़ियों से बहस करने की वजह से नए नियम के मुताबिक आउट करार दी गई।

हालांकि, इसके बाद वेदा कृष्णमूर्ति और हरमनप्रीत कौर ने टीम को संभालने का प्रयास किया। सलमा खातून की गेंद पर वेदा कृष्णमूर्ति बोल्ड हो गई। इसके बाद टीम ने शिखा पांडे और तानिया भाटिया का विकेट भी जल्द ही खो दिया।

 

Live Blog

India vs Bangladesh Women's T20 Live Cricket Score Streaming, Women's Asia Cup 2018 Final

Highlights

    14:42 (IST)10 Jun 2018
    3 विकेट से जीता बांग्लादेश

    बांग्लादेश को 1 ओवर में 9 रन की दरकार है। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद पर रुमाना ने चौका लगाया। बांग्लादेश को 4 गेंदों में 4 रन की दरकार। पांचवीं गेंद पर संजीदा कैच आउट। अगली बॉल पर रुमाना रन आउट। बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार। स्ट्राइक पर जहांआरा, डबल। बांग्लादेश ने 3 विकेट से मैच जीता।

    14:31 (IST)10 Jun 2018
    बांग्लादेश को लगा पांचवां झटका

    हरमनप्रीत कौर को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली ही गेंद पर फहिमा ने चौका लगाया। अगली गेंद पर डबल। तीसरी बॉल पर फहिमा स्टंप आउट। इसी के साथ बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा। क्रीज पर संजीदा आ चुकी हैं। लास्ट गेंद पर दो रन के लिए दौड़। बांग्लादेश- 100/5 (18)

    14:12 (IST)10 Jun 2018
    14 ओवर में 66 पर तीन बांग्लादेश

    फर्गाना होक को पूनम पांडे ने आउट किया। पांडे के बाद  झूलन गोस्वामी भी अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को मैच में वापस लाने का प्रयास कर रही हैं। बांगलादेश को जीत के लिए 6 ओवर में जीत के लिए 47 रनों की जरूरत है। 

    13:57 (IST)10 Jun 2018
    एकता बिष्ट के ओवर से आए 4 रन

    निगर सुल्तान ने अनुजा पाटिल की पहली गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही बांग्लादेश के 50 रन भी पूरे हुए। अपने दो ओवर में चार रन देने वाली एकता बिष्ट को इस मैच में अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बांग्लादेश- 54/2(11) 

    13:43 (IST)10 Jun 2018
    भारत को मिली एक ही ओवर में दो बड़ी सफलता

    अनुजा पाटिल की पहले ओवर से सिर्फ दो रन आए थे, लेकिन छठे ओवर में पाटिल काफी महंगी साबित हुई। पाटिल के ओवर में शमीमा सुल्तान ने दो लगातार चोके लगाकर रन रेट को तेजी से बढ़ाया। वहीं अगले ओवर में आयशा रहमान को आउट कर पूनम पांडे ने भारत को पहली सफलता दिलाई। अगली ही गेंद पर शमीमा सुल्तान भी कैच आउट हुईं।  बांग्लादेश- 35/2 (7) 

    13:30 (IST)10 Jun 2018
    बांग्लादेश को मिली संभली शुरुआत

    शमीमा सुल्तान और आयशा रहमान ने बांग्लादेश को  संभली शुरुआत दी। दोनों ने पहली तीन ओवर में टीम ेके लिए 15 रन जोड़े। चौथे ओवर में अनुजा पाटिल ने सिर्फ 2 रन दिए। बांगलादेश -17/0 (4)

    13:04 (IST)10 Jun 2018
    हरमनप्रीत ने जड़ा अर्धशतक, बांग्लादेश को जीत के लिए 113 रनों की जरूरत

    सलमा खातून की दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़कर हरमनप्रीत कौर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अंतिम ओवर में भारतीय टीम में यहां से अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश में। पहली गेंद पर रन लेने की कोशिश में झूलन गोस्वामी रन आउट हुईं। तीसरी गेंद एकता ने सिंगल लेकर हरमनप्रीत को स्ट्राइक पर लाने का काम किया। अगली दो गेंदों पर चार रन। अंतिम गेंद पर हरमनप्रीत कैच आउट।

    12:52 (IST)10 Jun 2018
    100 के करीब पहुंची भारतीय टीम

    झूलन गोस्वामी और हरमनप्रीत अंत तक खेलना चाहेगी। खासतौर पर हरमनप्रीत को यहां से ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक खुद के पास रखना होगा। हरमनप्रीत अगर अंत तक खेलते हैं तो वह अपना अर्धशतक लगाने में भी कामयाब हो सकते हैं। भारत - 97/7(18)

    12:40 (IST)10 Jun 2018
    74 रनों पर गिरे सात विकेट

    वेदा कृष्णमूर्ति के आउट होने के बाद तानिया भाटिया भी स्टंप आउट होकर पवेलिय लौटी। टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, एक छोर से हरमनप्रीत कौर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश में। शिखा पांडे एक रन बनाकर आउट। 

    12:26 (IST)10 Jun 2018
    वेदा कृष्णमूर्ति और हरमनप्रीत से उम्मीदें

    वेदा कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर हरमनप्रीत एक अच्छी साझेदारी की ओर बढ़ती हुई। पिछले ओवर में दोनों ने 11 रन बटोरे। भारतीय टीम को ऐसे ही 3-4 ओवरों की जरूरत है, जिससे रन रेट में बढ़ोतरी हो सके। भारत - 59/4 (12)

    12:15 (IST)10 Jun 2018
    37 रन पर गिरे 4 अहम विकेट

    जहांरा आलम की गेंद पर अनुजा पाटिल आउट। पाटिल मैदान पर किसी फील्डर से भिड़ गई, नए नियम के मुताबिक उन्हें आउट करारा दिया। भारत को चौथा झटका लगा। शुरुआत से ही इस मैच में भारतीय बल्लेबाज दबाब के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम की सारी उम्मीदें कप्तान हरमनप्रीत कौर से। हरमनप्रीत की कोशिश टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की होगी। भारत - 37/4 (9)

    12:00 (IST)10 Jun 2018
    दीप्ति बोल्ड, मुश्किल में बारतीय टीम


    खदीजा के ओवर में 5 रन आए। जहांरा आलम सातवां ओवर फेंकने आईं। पहली गेंद पर सिंगल, दूसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने दो रन लिया। दीप्ती और मिताली पारी को संभालने की कोशिश में जुटीं। दीप्ति शर्मा खदीजा की गेंद को समझने में भूल कर बैठी और बोल्ड हो गई। भारत - 28/2 (7)

    11:47 (IST)10 Jun 2018
    भारत को लगा पहला झटका

    स्मृति मंधाना और मिताली राज के बीच मिस अनर्डस्टेडिंग हुई। मंधना 7 रन बनाकर आउट हो गई। भारत को चौथे ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। मंधना के बाद दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी करने आई है। सलमा खातून के इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए। भारत - 13/1 (4)

    11:37 (IST)10 Jun 2018
    भारत की धीमी शुरुआत

    नाहिदा अख्तर के पहले ओवर में भारतीय सलामी बल्लेबाज मिताली राज और स्मृति मंधाना ने संभली शुरुआत की। पहले ओवर से सिर्फ दो रन बने। अगला ओवर सलमा खातून लेकर आईं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना ने चौका लगाया। भारत - 8/0 (2)

    11:18 (IST)10 Jun 2018
    टॉस में भारत ने मारी बाजी

    भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ा टोटल को खड़ करने की होगी।