FIH Hockey Women’s Nations Cup, India vs Japan: भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने सोमवार 12 दिसंबर 2022 की देर रात स्पेन (Spain) के वेलेंसिया (Valencia) में जापान (Japan) को 2-1 से हरा दिया। भारतीय महिला टीम की एफआईएच महिला नेशंस कप (FIH Women’s Nations Cup) 2022 में यह लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम इस जीत के साथ पूल बी (Pool B) में शीर्ष (Top) स्थान हासिल कर लिया। साथ ही भारतीय टीम ने अंतिम-4 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। भारतीय महिला टीम ने पहले मैच में चिली (Chile) को 3-1 से हराया था।

जापान (Japan) के खिलाफ मैच में भारत (India) के लिए सलीमा टेटे (Salima Tete) ने चौथे ही मिनट में पहला गोल कर दिया था। दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें (भारत या जापान) एक भी गोल नहीं कर पाईं। इस तरह हॉफटाइम तक भारत की एक गोल की बढ़त बरकरार रही।

तीसरे क्वार्टर में ब्यूटी डुंगडुंग (Beauty Dungdung) ने खूबसूरत मैदानी गोल करके भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में जापान की ताकाशिमा रुई ने भारतीय डिफेंस को भेदकर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद चौथा क्वार्टर (Quarter) भी गोलरहित रहा और भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही।

जापान की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत को अब 14 दिसंबर को अगले ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। पूल ए में स्पेन दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि आयरलैंड दूसरे स्थान पर है। इटली और कोरिया एक हार और एक ड्रॉ के बाद क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

जकार्ता एशियाई खेलों के फाइनल में जापान ने भारत को 2-1 से हराया था

जापानी महिला हॉकी टीम 2018 जकार्ता एशियाई खेलों (2018 Jakarta Palembang Asian Games) की गोल्ड मेडल विजेता है। जापान ने तब फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 2-1 से हराया था। जकार्ता एशियाई खेलों में जापान की पुरुष हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey Team) ने भी स्वर्ण पदक जीता था।

पुरुष टीम ने फाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से जीत हासिल की थी। फुलटाइम तक दोनों टीमों ने 6-6 गोल किए थे। जकार्ता एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों ही पेनल्टी शूट आउट में 7-6 से हार गई थी। फुल टाइम तक दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए थे।