FIFA World Cup 2022: लियोनेल मेसी के गोल के दम पर अर्जेंटीना (Argentina) ने मैक्सिको (Mexico) को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 में अपनी पहली जीत (Win) हासिल की। वहीं, किलियन एमबाप्पे के गोल के कमाल से फ्रांस (France) फीफा विश्व कप 2022 में अंतिम-16 में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी। फ्रांस के लिए दोनों गोल किलियन एमबाप्पे (Kylian Mbappe) ने किए।
लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने मैक्सिको के खिलाफ मैच में एक गोल (Goal) किया और एक असिस्ट (Assist) किया। इसके साथ ही उन्होंने डिएगो मैरडोना की बराबरी भी की। लियोनेल मेसी फुटबॉल विश्व कप (Football World Cup) में 21 मैच खेल चुके हैं। इसमें उनके 8 गोल हैं। डिएगो मैराडोना (Diego Maradona) ने भी विश्व कप में 21 मैच में 8 गोल किए थे।
इससे पहले गत चैंपियन फ्रांस (France) ने 26 नवंबर 2022 की देर रात लगातार अपना दूसरा मैच जीता और क्वार्टर फाइनल (Quarter Finals) में जगह बनाई। फ्रांस ने डेनमार्क (Denmark) को 2-1 से हराया। किलियन एमबाप्पे ने 61वें मिनट में फ्रांस को बढ़त दिलाई और 86वें मिनट में दूसरा गोल किया।
फ्रांस के लिए अब तक 31 गोल कर चुके हैं एमबाप्पे (Kylian Mbappe Scored 31 Goals For France)
इससे पहले डेनमार्क के लिए 68वें मिनट में आंद्रियास क्रिस्टेनसेन (Andreas Christensen) ने बराबरी का गोल दागा था। चार साल पहले विश्व कप में फ्रांस की खिताबी जीत में एमबाप्पे ने चार गोल किए थे। किलियन एमबाप्पे के अब फ्रांस के लिए 31 गोल हो चुके हैं। फ्रांस ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 4-1 से हराया था, जबकि डेनमार्क ने ट्यूनीशिया (Tunisia) से गोलरहित ड्रॉ खेला।
ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराया। बेलोन डिओर विजेता करीम बेंजीमा पैर की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऐसे में एमबाप्पे ने अपनी अतिरिक्त जिम्मेदारी बखूबी निभाई। एमबाप्पे ने फ्रांस के लिए पिछले 12 मैचों में 14 गोल किए हैं। इनमें से तीन गोल इस विश्व कप में किए हैं।
डेनमार्क ने इस साल नेशंस लीग में फ्रांस को दो बार हराया, लेकिन उस लय को दोहरा नहीं पाई। फ्रांस के पेनल्टी क्षेत्र के आसपास भी वे ज्यादा फटक नहीं पाए। अब फ्रांस को ग्रुप डी के आखिरी मुकाबले में ट्यूनीशिया से खेलना है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का सामना डेनमार्क से होगा।
लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के लिए जरुरी थी जीत (A Must Win For Argentina And Lionel Messi)
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए पहला गोल दागा था। मेसी के अलावा युवा खिलाड़ी एन्जो फर्नांडीज (Enzo Fernandez) ने भी अर्जेंटीना के लिए गोल किया। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अर्जेंटीना के लिए यह जीत काफी अहम थी, क्योंकि पिछले मैच में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर उलटफेर किया था।