FIFA World Cup 2018 Semi Final, Croatia vs England: फीफा वर्ल्ड कप-2018 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया का सामना इंग्लैंड से हो रहा था। जिसमें क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। पहले हाफ में ही 1-0 की बढ़त बनाने के बाद भी इंग्लैंड यह मुकाबला हार गया। वहीं क्रोएशिया ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और मैच भी जीता। इंग्लैंड की ओर से ट्रिपियर ने पहला गोल दागा।
5वें मिनट में मिले फ्री किक का फायदा उठाते हुए ट्रिपियर ने डाइरेक्ट गोल कर इंग्लैंड की टीम को बढ़त दिला दी थी। लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लैंड बढ़त को बरकरार नहीं रख सका। 68वें मिनट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिक ने शानदार गोल दाग कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद अतिरिक्त समय में क्रोएशिया के लिए मारियो मांजुकिक ने दूसरा गोल दागकर मैच बदल दिया। अपने अप्रत्याशित प्रदर्शन से सभी को चौंका देने वाली इंग्लैंड की टीम 28 साल बाद पहले विश्व कप सेमीफाइनल में उतरी थी।
Croatia vs England, FIFA World Cup 2018 2nd Semi Final
[show_fifa_match_center match_id=”22035″ ]
