FIFA Awards 2023 Date and Time: एक बार लियोनेल मेसी और किलियन एम्बाप्पे में फिर से जंग होगी। चौंकिए नहीं, इस बार यह फुटबॉल के मैदान पर नहीं, बल्कि पेरिस के एक थिएटर में होनी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फीफा पुरस्कार समारोह 2022 की तथा मेसी और एम्बाप्पे में जो जंग होनी है वह है इस बार 2022 के लिए फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी पुरस्कार के लिए।
कतर में फुटबॉल विश्व कप फाइलन में अपनी टीमों का नेतृत्व करने के आठ सप्ताह बाद अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान मेसी और फ्रांस के सुपरस्टार एम्बाप्पे ने शुक्रवार 24 फरवरी 2023 को फीफा की ओर से घोषित किए गए टॉप-3 फाइनलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई है। फ्रांस के ही दिग्गज फुटबॉलर करीम बेंजिमा भी इस सूची में शामिल हैं।
फीफा अवार्ड्स 2023 लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
- फीफा पुरस्कार 2022 समारोह कहां हो रहा है?
2022 फीफा फुटबॉल पुरस्कार समारोह सोमवार 27 फरवरी 2023 को फ्रांस के पेरिस में थिएटर डू शैटलेट में होगा। - फीफा अवार्ड्स 2022 समारोह किस समय शुरू होगा?
2022 फीफा पुरस्कार समारोह की शुरुआ भारतीय समयानुसार 27 फरवरी की आधी रात के बाद 1:30 बजे से होगी। - फीफा पुरस्कार 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
2022 फीफा फुटबॉल पुरस्कार समारोह को फीफा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और जियोसिनेमा पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। - टेलीविजन पर फीफा पुरस्कार समारोह 2022 कैसे देखें?
2022 फीफा फुटबॉल पुरस्कार समारोह का टेलीविजन पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2022 के फाइनलिस्ट
करीम बेंजिमा (रियल मैड्रिड/फ्रांस)
किलियन एम्बाप्पे (पेरिस सेंट-जर्मेन/फ्रांस)
लियोनेल मेसी (पेरिस सेंट-जर्मेन/अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी 2022 फाइनलिस्ट
बेथ मीड (आर्सेनल/इंग्लैंड)
एलेक्स मॉर्गन (ऑरलैंडो प्राइड/सैन डिएगो वेव/USWNT)
एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना/स्पेन)
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच 2022 के फाइनलिस्ट
कार्लो एंसेलोटी (रियल मैड्रिड)
पेप गार्डियोला (मैनचेस्टर सिटी)
लियोनेल स्कालोनी (अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच 2022 फाइनलिस्ट
सोनिया बॉमपास्टर (ल्योन)
पिया सुंधागे (ब्राजील)
सरीना विगमैन (इंग्लैंड)
सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर 2022 फाइनलिस्ट
यासीन बूनौ (सेविला/मोरक्को)
थिबॉट कौरटोइस (रियल मैड्रिड/बेल्जियम)
एमिलियानो मार्टिनेज (एस्टन विला/अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर 2022 फाइनलिस्ट
ऐन-कैटरीन बर्जर (जर्मनी/चेल्सी)
मैरी एर्प्स (इंग्लैंड/मैनचेस्टर यूनाइटेड)
क्रिस्टियन एंडलर (चिली/लियोन)