मुरली विजय 155 के शतक और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 156) के शानदार शतक के दम पर भारत ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे एवं निर्णायक टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन के खेल खत्म होने तक 90 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विजय और कोहली के शतक की बदौलत टीम के बाकी बल्लेबाज अब खुलकर बल्लेबाजी कर सकेंगे। इससे पहले नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी विजय ने शतक जड़ा था। यह उनका लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। दूसरे सत्र में भारत ने अपने खाते में 129 रन जोड़े। पहले सत्र में नाबाद लौटने वाले विजय और कोहली ने दूसरे सत्र में भारत को कोई भी झटका नहीं लगने दिया। मेजबान टीम ने पहले सत्र का अंत दो विकेट के नुकसान पर 116 रनों के साथ किया था। पहले सत्र में भारत ने शिखर धवन (23) और चेतेश्वर पुजारा (23) के विकेट खोए थे।
लेकिन दूसरे सत्र में श्रीलंकाई गेंदबाजों के हाथों कोई भी सफलता नहीं लगी। इस सत्र में भारतीय कप्तान विजय से ज्यादा प्रभावी दिखे। उन्हें गैप ढ़ूढ़ने में कोई परेशानी नहीं हुई। वे आसानी से गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा रहे थे। इसी बीच उन्होंने 37वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार दो चौके जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 52 गेंदें ली और 10 चौके मारे। इसी के साथ कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के 11वें बल्लेबाज हैं। साथ ही वह सबसे तेज 5,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 95, वीरेंद्र सहवाग ने 98 सचिन तेंदुलकर ने 103 पारियों में 5,000 पूरे किए थे। कोहली ने 105वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया है।
वहीं पिछले मैच में शतक जड़ने वाले विजय इस मैच के पहले दिन दूसरे सत्र की शुरुआत में थोड़ा खामोश रहे। पहले ही सत्र में 51 रन बनाने वाले विजय ने दूसरे सत्र में 52 रन जोड़े जबकि कोहली ने इस सत्र में 77 रन बनाए। भारत ने पहले सत्र में 4.29 की औसत से रन बनाए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के मुफीद इस विकेट पर रन बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई। इस मैच से वापसी कर रहे धवन और विजय इत्मिनान से बल्लेबाजी कर रहे थे। तेज गेंदबाजों को सफलता हाथ न लगती देख श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने दिलरुवान परेरा को गेंद थमाई। वह भी ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। हालांकि विकेट लेने में वह किसी तरह सफल रहे।
10वां ओवर फेंक रहे परेरा की आखिरी गेंद पर धवन ने ऑफ स्टम्प के बाहर से स्वीप शॉट खेला जिसे लकमल ने लड़खड़ाते हुए लपक लिया। कैच लेने से पहले ही लकमल गिर गए थे लेकिन फिर भी उन्होंने कैच पकड़ अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। धवन ने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली। वह 42 के कुल स्कोर पर आउट हुए। धवन टेस्ट में परेरा के 100वें शिकार बने। परेरा श्रीलंका के लिए सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। इसके लिए उन्होंने 25 टेस्ट मैच लिए। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन ने 27 टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे।
धवन के जाने के बाद पुजारा और विजय की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर थी। पुजारा और विजय दोनों ने कुछ शानदार शॉट खेले। इसी बीच पुजारा, श्रीलंकाई कप्तान चंडीमल की रणनीति में फंस गए। चंडीमल ने लाहिरू गामागे की गेंद पर लेग स्लिप लगाई। पांव पर पटकी गेंद पर पुजारा ने फ्लिक किया जिसे लेग स्लिप पर सदिरा समाराविक्रमा ने शानदार तरीके से लपक पुजार की पारी का अंत किया। पुजारा ने 23 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदें खेली और चार चौके लगाए। उनके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान ने घरेलू मैदान पर विजय का अच्छा साथ दिया। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया था।
[matchcode-to-post id=”insl12022017184841″]
-पहले दिन का खेल खत्म। भारत ने 90 ओवर के बाद 371 रन बनाए। विराट कोहली 156 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं रोहित शर्मा 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज कल यही से बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे।
-मुरली विजय के बाद अजिंक्य रहाणे भी लौटे पवेलियन। रहाणे महज एक रन बना पाए। ये सीरीज रहाणे के लिए कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में आज का मैच उनके लिए बेह अहम था लेकिन वो यहां भी फ्लॉप साबित हुए।
-मुरली विजय के पास दोहरा शतक बनाने का शानदार मौका था लेकिन वो ये कारनामा करने से चूक गए। अब कोहली कल अपना दोहरा शतक लगाने का प्रयास करेंगे।
-विराट कोहली ने लक्षण संदाकन ओवर में एक रन लेकर टीम के 300 रन पूरे किए। भारतीय बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। विजय और कोहली के बीच 228 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। 74 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर भारत ने 305 रन बना लिए हैं।
– कोहली ने चायकाल तक 101 गेंदों का सामना किया है और 14 चौके लगाए हैं जबकि विजय ने 165 गेंदों की पारी में नौ बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है। विजय का यह टेस्ट करियर का 11वां शतक है।
-मुरली विजय ने जड़ा शानदार शतक। विराट कोहली भी पहुंचे 94 पर।
-48 ओवर के बाद विराट कोहली और मुरली विजय के 77, 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। जिसमें विराट कोहली ने 82 गेंदों पर 77 रन बनाए हैं। यहां से ये दोनो बल्लेबाजों के पास शतक जड़ने का सुनहरा अवसर है। भारत का स्कोर दो विकेट पर 207 रन है।
-विराट कोहली इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे तेज 16,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। अमला ने 363 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था जबकि कोहली ने ऐसा करने के लिए 350 पारियों का सहारा लिया।
-भारत ने पहले सत्र में 4.29 की औसत से रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों को बल्लेबाजी के मुफिद इस विकेट पर रन बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई। सुरंगा लकमल ने हालांकि कुछ अच्छी गेंदें जरूर डाली लेकिन वो भारतीय बल्लेबाजो को ज्यादा दिक्कत नहीं दे सके।
-लंच के बाद एक बार फिर खेल शुरू। मुरली विजय और विराट कोहली दोनों टीम का स्कोर आगे बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कोहली जहां 29 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं मुरली विजय 58 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
-चेतेश्वर पुजारा को गमागे ने लेग स्लिप पर समरविक्रमा के हाथों कैच आउट करा कर 23 के स्कोर पर पवेलियन वापस भेजा। पुजारा के बाद कोहली और विजय ने भारतीय पारी को 100 के पार पहुंचा दिया है। मुरली विजय तेजी के साथ अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।
-शिखर धवन के बाद पुजारा भी लौटे पवेलियन। पुजारा भी 23 के स्कोर पर ही आउट हुए।
-दिलरूवान परेरा की गेंद पर शिखर धवन डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर लकमल के कैच देकर आउट हो गए। शिखर के बाद चेतेश्वर पुजारा मैदान पर आए हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि नागपुर की तरह पुजारा और मुरली की जोड़ी दिल्ली में भी लोगों का दिल जीतने में कामयबा हो।
-आज सुबह से ही मुरली विजय काफी अक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। जबकि शिखर धवन संभलकर खेल रहे थे, लेकिन वो 23 के स्कोर पर आउट हो गए। इसी के साथ भारतीय टीम को पहला झटका भी लग गया है।
-भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने सुरंगा लकमल के पहले ही ओवर में लगातार दो चौके ड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 17 रन हो गया है।
-श्रीलंका को हालांकि इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। उसके सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। उनके स्थान पर जैफरी वेंडरसे को शामिल किया गया है, लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह बना पाएंगे या नहीं ये कहना मुश्किल है।
-आज इन खिलाड़ियों के साथ दोनों टीमे मैदान पर नजर आएंगी…
भारत – रोहित शर्मा, मुरली विजय, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा।
श्रीलंका – दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रम, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, लाहिरू गमागे, सुरंगा लकमल, धनंजय डिसिल्वा, दिलरूवान परेरा, लक्षण संदाकन और रोशन सिल्वा।
-उस मैच की पहली पारी के बाद से लकमल बेअसर ही दिखें हैं। दासुन शनाका का भी यही हाल है। पहले टेस्ट मैच के बाद से उनकी गेंदबाजी पटरी से उतर गई है। लाहिरू गमागे से श्रीलंका थोड़ी उम्मीद लगा सकती है।
-गेंदबाजी में श्रीलंका के ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने अभी तक भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है। उनके अलावा कोई और गेंदबाज मेहमान टीम के लिए यह काम नहीं कर पाया है। हालांकि सुरंगा लकमल ने पहले टेस्ट में जरूर प्रभावित किया था, लेकिन उसके पीछे की वजह विकेट से मदद मिलना ज्यादा थी।
– फिरोज शाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शनिवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-अगर कोहली चार गेंदबाजों के साथ खेलते हैं तो वह स्थानीय खिलाड़ी ईशांत शर्मा को बाहर बैठा कर मोहम्मद शमी को मौका दे सकते हैं। ईशांत ने नागपुर में वापसी करते हुए पांच विकेट लिए थे। शमी दूसरे टेस्ट मैच में मांसपेशियों में समस्या के कारण नहीं खेल पाए थे। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी का खेलना तय है।
-कोहली इस मैच में सलामी जोड़ी में बदलाव कर सकते हैं। दूसरे मैच में पारिवारिक कारण से टीम से बाहर रहे शिखर धवन इस मैच से टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में कोहली राहुल के स्थान पर धवन को अंतिम एकादश में जगह दे सकते हैं। रन बनाकर आउट हो
