मशहूर स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर भले ही लंबे समय से टीवी पर नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। मयंती करीब दो साल पहले आखिरी बार एंकरिंग करती हुई नजर आई थीं। 2020 में जब यूएई में आईपीएल के दौरान वो नजर नहीं आई थीं तो लोग हैरान हो गए थे। बाद में पता चला कि वो मां बनी हैं। मयंती को एक फैन ने डिनर डेट पर चलने के लिए प्रोपोज किया था। इसका जवाब मंयती ने चालाकी से देते हुए सबका दिल जीत लिया।
भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती को एक फैन ने ट्विटर पर कहा था, ‘‘जब मैं आपको देखता हूं तब मुझे आईपीएल देखने में कोई दिक्कत नहीं होती। काश मैं इतना प्रभावशाली होता कि आपको डिनर के लिए ले जा पाता। मेरे पास यह कहने के लिए शब्द नहीं हैं कि आप कितनी खूबसूरत हो।’’ मयंती ने मजेदार तरीके से जवाब देते हुए कहा था, ‘‘धन्यवाद! मैं और मेरे पति आपके साथ जुड़ना पसंद करेंगे।’’ मयंती के इस जवाब को अन्य यूजर ने काफी पसंद किया। उसके बाद सवाल पूछने वाला ही ट्रोल हो गया।
पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड ने बिपाशा बसु के गाने पर किया धमाकेदार डांस, लोगों ने भारतीय ओपनर के लिए मजे
Thank you! My husband and I would love to join you https://t.co/EI9jDGj6Rp
— Mayanti Langer Binny (@MayantiLanger_B) April 9, 2018
मयंती और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2012 में शादी की थी। जब दोनों की शादी हुई थी तब बिन्नी टीम इंडिया के सदस्य नहीं थे। दोनों की लव स्टोरी को लोगों ने काफी पसंद किया। इस रोमांचक लव स्टोरी की शुरुआत एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। मयंती ने अपने क्रिकेट करियर में सबसे पहला लाइव इंटरव्यू आईसीएल के दौरान बिन्नी का ही किया था। इसमें उन्होंने उनकी सगाई को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में बिन्नी ने कहा था, ‘यह झूठी खबर है।’ दोनों उसके बाद हंसने लगे थे। तभी से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।
मयंती के पिता सेना में लेफ्टिनेंट जनरल और मां शिक्षक थीं। मयंती ने दिल्ली विश्विद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए ऑनर्स किया था। वह कॉलेज की फुटबॉल टीम से खेल चुकीं हैं। इनके पिता ने अमेरिका में भी काम किया है। इसी दौरान मयंती की खेलों में रूचि बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में उन्हें फीफा वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ खेल होस्ट करने का मौका मिला। साथ ही 2011 और 2015 क्रिकेट विश्वकप में भी उन्हें होस्ट और एंकरिंग करते हुए देखा गया।