इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्पटन में खेल जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन रविवार यानी 23 अगस्त को पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए कप्तान अजहर अली ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए।
उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 53 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 310 रन पीछे रही। उसे फॉलोऑन खेलने के लिए कहा गया है। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 5 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 विकेट लिए। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 29वीं बार 5 विकेट हॉल लिया है।
अजहर अली ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का 17वां शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने सैंकड़ा जड़ा है। कप्तान के तौर पर अजहर का ये दूसरा शतक है। मजेदार बात है कि 2017 के बाद पहली बार उन्होंने यूएई/पाकिस्तान के बाहर शतक लगाया है।
पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके लिए कप्तान अजहर अली ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 53 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 310 रन पीछे रही। उसे फॉलोऑन खेलने के लिए कहा गया है। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 5 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3 विकेट लिए। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 29वीं बार 5 विकेट हॉल लिया है।
अजहर अली ने चौके के साथ अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनके करियर का 17वां शतक है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने सैंकड़ा जड़ा है। कप्तान के तौर पर अजहर का ये दूसरा शतक है। मजेदार बात है कि 2017 के बाद पहली बार उन्होंने यूएई/पाकिस्तान के बाहर शतक लगाया है। पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान 51 और अजहर 104 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान अभी भी इंग्लैंड से 373 रन पीछे है।
मोहम्मद रिजवान ने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने डोमिनिक बेस की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान के 200 रन पूरे हो गए। कप्तान अजहर अली 95 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने 94 रन बना लिए हैं। वे इस इंग्लैंड दौरे पर अपने पहले शतक के करीब पहुंच गए हैं। मोहम्मद रिजवान भी अर्धशतक के नजदीक हैं। रिजवान 44 रन बनाकर खरेल रहे हैं। पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। वह इंग्लैंड से अभी भी 390 रन पीछे है।
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। टीम ने 5 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। अजहर अली 88 और रिजवान 38 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान अभी भी इंग्लैंड से 402 रन पीछे है।
तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। कप्तान अजहर अली और मोहम्मद रिजवान ने टीम की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने छठे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की है। अजहर 82 और रिजवान 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 60 रन से ज्यादा की साझेदारी पूरी कर ली है। अजहर 70 और रिजवान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चौका जड़कर अर्धशतक लगाया। अजहर के साथ मोहम्मद रिजवान टिके हुए हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड से अभी भी 466 रन पीछे है।
पाकिस्तान को पांचवां झटका फवाद आलम के रूप में लगा। आलम कुछ देर टिकने के बाद पवेलियन लौट गए। डोमिनिक बेस की गेंद पर जोस बटलर ने उनका कैच लिया। आलम ने 74 गेंद पर 21 रन बनाए। अजहर अली और मोहम्मद रिजवान नाबाद हैं। पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 88 रन बना लिए।
पाकिस्तान की टीम ने तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं। कप्तान अजहर अली 10 और फवाद आलम 5 पर खेल रहे हैं। बारिश के कारण अंपायर ने समय से पहले लंच की घोषणा कर दी। पाकिस्तान को मैच बचाने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
पाकिस्तान को कप्तान अजहर अली से बेहतरीन पारी की उम्मीद है। वे इस सीरीज में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। अजहर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 साल बाद वापसी करने वाले फवाद आलम 4 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्हें टीम में बने रहने के लिए बेहतरीन पारी खेलनी होगी।
जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शफीक का कैच उनके करियर का 122वां कैच था। उन्होंने पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को पीछे छोड़ दिया। स्ट्रॉस ने 121 कैच लिए थे। पहले स्थान पर पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक हैं। उन्होंने 175 कैच लिए थे।
असद शफीक 5 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हो गए। जो रुट ने उनका कैच लिया। एंडरसन के करियर का यह 597वां टेस्ट विकेट है। वे 600 विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से सिर्फ 3 कदम दूर हैं।
साउथैम्पटन में खेले जा रहे इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। पाकिस्तान के असद शफीक और कप्तान अजहर अली नाबाद हैं। टीम ने 3 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। अजहर अली 4 और असद शफीक 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।