इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में रविवार (30 अगस्त) पाकिस्तान को तीन टी20 की सीरीज के दूसरे मैच में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान की टीम 1 सितंबर को होने वाले आखिरी मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 196 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे इंग्लिश टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। उसके लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान इयॉन मॉर्गन ने बनाए। उन्होंने 33 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। डेविड मलान 36 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद रहें। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 3 और हारिस रउफ ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर चोट के कारण सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए।
रोहित शर्मा को युवराज सिंह से लगता था डर, टीम बस में सीट पर से उठने का दिया था आदेश
इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज ने 36 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। हफीज ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। हफीज के अलावा कप्तान बाबर आजम ने 44 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। फखर जमान ने 22 गेंद पर 36 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन टी20 की सीरीज के दूसरे मैच में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान की टीम 1 सितंबर को होने वाले आखिरी मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान इयॉन मॉर्गन ने बनाए। उन्होंने 33 गेंद पर 66 रन की पारी खेली। डेविड मलान 36 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद रहें। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 3 और हारिस रउफ ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद आमिर चोट के कारण सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए।
इंग्लैंड को आखिरी ओवरों में लगातार दो झटके लगे हैं। कप्तान इयॉन मॉर्गन 33 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। मॉर्गन को हारिस रउफ ने आउट किया। उनके बाद मोइन अली को शादाब कान ने आउट कर दिया। मोइन दो गेंद पर सिर्फ 1 रन ही बना सके। डेविड मलान और सैम बिलिंग्स क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने शाहीन अफरीदी की जमकर धुनाई की। पारी के 15वें ओवर में मॉर्गन ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने डेविड मलान के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इंग्लैंड की टीम मैच जीतने के करीब पहुंच चुकी है।
इंग्लैंड ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 7 ओवर में 66 रनों की आवश्यकता है। कप्तान इयॉन मॉर्गन 24 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंंने अपनी पारी में अब तक तीन चौके और तीन छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर डेविड मलान 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए विकेट की आवश्यकता है।
इंग्लैंड ने अपनी आधी पारी खेल ली है। उसने 10 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। कप्तान इयॉन मॉर्गन 21 और डेविड मलान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। मॉर्गन ने अपनी पारी में अब तक एक चौका और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए बाकी बचे 10 ओवर में 102 रन बनाने हैं।
इंग्लैंड को सातवें ओवर में लगातार दो गेंद पर झटके लगे। शादाब खान ने अपने पहले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो को इमाद वसीम के हाथों आउट कराया। इसके बाद उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज टॉम बैंटन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। बेयरस्टो ने 24 गेंद पर 44 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और दो छक्के लगाए। बैंटन ने 16 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। उन्होंने एक छक्का लगाया। फिलहाल इयॉन मॉर्गन और डेविड मलान क्रीज पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो और टॉम बैंटन ने तूफानी शुरुआत दी है। दोनों ने पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है। बेयरस्टो 21 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। बैंटन 14 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एक छक्का लगाया है।
इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन और जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी शुरुआत करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3 ओवर में 30 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। टॉम बैंटन 15 और जॉनी बेयरस्टो 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में मुश्किल लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफीज ने 36 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। हफीज के अलावा कप्तान बाबर आजम ने 44 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। फखर जमान ने 22 गेंद पर 36 रनों का योगदान दिया। शोएब मलिक 14 रन बनाकर आउट हुए। इफ्तिखार अहमद 8 और शादाब खान शून्य के स्कोर पर नाबाद रहें। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 2 विकेट अपने नाम किए।
मोहम्मद हफीज ने 18वें ओवर में साकिब महमदू की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज ने अपनी तूफानी पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। पाकिस्तान ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। हफीज 28 गेंद पर 56 और इफ्तिखार अहमद 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज और उसके लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बना चुके शोएब मलिक का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चला। वे 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। क्रिस जॉर्डन की गेंद पर कप्तान इयॉन मॉर्गन ने उनका कैच लिया। मलिक के बाद इफ्तिखार अहमद बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वे लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं। मोहम्मद हफीज अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
मोहम्मद हफीज ने 15वें ओवर में साकिब महमूद की गेंद पर सामने की तरफ दो चौके लगाए। पाकिस्तान की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। हफीज 28 और शोएब मलिक 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों अनुभवी बल्लेबाज आखिरी के 5 ओवर में तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आदिल रशीद ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आजम ने 56 रन बनाए। रशीद की गेंद पर सैम बिलिंग्स ने उनका कैच लिया। बाबर ने करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। दूसरी ओर, मोहम्मद हफीज टी20 में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बन गए हैं। उनसे पहले शोएब मलिक यह आंकड़ा छू चुके हैं।
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टी20 करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 11वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर लगातार दो चौके लगा। बाबर टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान की टीम ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। बाबर 53 और मोहम्मद हफीज 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान को पहला झटका फखर जमान के रूप में लगा। आदिश रशीद की गेंद पर टॉम बैंटन ने उनका कैच लिया। उन्होंने 22 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। इस दौरान फखर ने 5 चौके और एक छक्का लगाया। आउट होने से पिछली गेंद पर फखर ने आदिल की गेंद पर लंबा छक्का लगाया था। गेंद स्टेडियम के बाहर गिरी थी।
पाकिस्तान की टीम ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। बाबर आजम और फखर जमान ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है। बाबर 21 गेंद पर 23 और फखर 16 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।
पाकिस्तान के ओपनर बाबर आजम और फखर जमान ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने 4 ओवर में 31 रन की साझेदारी कर ली। बाबर 13 और जमान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
फखर जमान ने मोइन अली की गेंद चौका लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। वे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए खेल रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबलों में फखर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। पाकिस्तान की टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। कप्तान बाबर आजम और फखर जमान क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए पहला ओवर साकिब महमूद ने किया। बाबर ने उनकी गेंद पर चौका लगाया।
जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, डेविड मलान, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, लेविस ग्रेगरी, टॉम करन, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, साकिब महमूद।
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ।
इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। पिछले मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
मैनचेस्टर में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बाद में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी हो जाती है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस मैदान पर अब तक हुए 9 मैच में से 4 में टारगेट का पीछा करते हुए ही टीम जीती है, जबकि एक बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत नसीब हुई है। तीन मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि एक रद्द करना पड़ा।